Noida News : शहर की बेटी ने विदेश में रौशन किया नाम, ब्रिटेन गॉट टैलेंट में लिया हिस्सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय कुमार/नोएडा. शहर की बेटी ने शहर के साथ साथ विदेश में नाम रौशन किया है. सेक्टर 44 में रहने वाली सुदीपा ने ब्रिटेन गॉट टैलेंट में डांस करके परचम लहराया है. मूलतः पश्चिम बंगाल की नदियां जिले की रहने वाली सुदीपा डोना बीते सप्ताह ब्रिटेन से परफॉर्मेंस देने के बाद लौटी हैं. आइये जानते हैं कैसे एक छोटे से शहर से सुदीपा ने विदेश तक का सफर किया है.

हुनरबाज शो में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं सुदीपा
सुदीपा बताती हैं कि वो अभी दिल्ली के एक कॉलेज से बीए एलएलबी कर रही है. उसे बचपन से ही डांस का शौक था और बचपन से ही वह डांस सीख रही है. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले वो और उसके अन्य 19 साथियों ने कलर्स चैनल पर आने वाले एक रियलिटी शो हुनरबाज देश की शान में पार्टीसिपेट किया था जिसके बाद ब्रिटेन गॉट टैलेंट से कॉल आया था.

हम सभी 19 लोग एक साथ वहां गए थे, मैं नोएडा से गई थी और बाकी लोग अलग-अलग जगह से गए थे कोई मुंबई से था तो कोई बंगलोर से हम सबने मिलकर परफॉर्मेंस दिया था. सुदीपा बताती है कि बहुत अच्छा अनुभव रहा ब्रिटेन में वहां हम लगभग 10 दिन रहे. सुदीपा की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी.

आप कैसे पहुंच सकते हैं ब्रिटेन गॉट टेलेंट में
सुदीपा बताती है कि वहां कोई ऑडिशन नहीं होता है. आप अगर भारत में किसी रियलिटी शो में भाग लेते हैं तो वो आपको मेल करके बुलाते हैं. सुदीपा के अनुसार या तो आप सोशल मीडिया पर एक्टिव है और आपका वीडियो वायरल है तो वहां से आपको बुलाया जाता है. वो बताती है कि आने जाने का खर्च भी ब्रिटेन गौट टैलेंट के लोग ही उठाते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 20:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें