उन्नाव में खेत में मिला विवाहिता का खून से लथपथ शव, पति पर हत्या का आरोप, जांच जारी

अनुज गुप्ता/ उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रिश्तों के कत्ल की वारदात सामने आई है. नशेबाज पति ने घरेलू कलह के चलते पत्नी की फावड़े से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी और शव फेककर फरार हो गया. सुबह ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई. जिस पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा और सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

दरअसल उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सिपाहिनखेड़ा निवासी कान्ति की शादी 7 साल पूर्व अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी कुलदीप पाल के साथ हुई थी. गुरुवार को कांति के मायके में सत्यनारायण की कथा थी, जिस पर वह अकेले अपने मायके गई थी. रविवार रात कुलदीप कांति को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा. जहां कांति को अपने साथ ले जाने की बात कही जिस पर परिजनों ने कांति को कुलदीप के साथ जाने दिया. जिसके बाद वह कर्मी बिझला मऊ गांव में रहने वाले पप्पू के खेतों पर पहुंचा जहां उसने खेत में रखें फ़ावड़ा से कांति की गर्दन पर कई वार कर दिए और उसकी निर्मम हत्या कर दी. जिसके बाद शव को वहीं फेंक मौके से भाग निकला.

पति पर हत्या का आरोप
वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ खेतों में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पर गंगाघाट कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को हत्या की जानकारी दी. एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा और सीओ सिटी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने कांति के परिजनों से पूछताछ की, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है. पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना फ़ावड़ा बरामद किया है .

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया की गंगाघाट क्षेत्र के कर्मी बिजला मऊ के खेतों में एक महिला की डेड बॉडी मिली है. पति पर हत्या का आरोप लगाया है. सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Brutal Murder, Crime News, Hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More