
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: यूपी के अयोध्या में एक तरफ भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है, तो शहर के पौराणिक कुंडों का भी कायाकल्प किया जा रहा है. जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के कुलदेवता भगवान भास्कर का पौराणिक सूर्य मंदिर और कुंड इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस बीच सूर्य मंदिर की पौराणिकता को स्थापित रखते हुए तत्कालीन निर्माण शैली के आधार पर मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है. सूर्य कुंड और मंदिर प्रांगण में दिन भर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है, जो कि शाम होते होते एक बड़ी भीड़ के रूप में तब्दील हो जाता है. इसके बाद पर्यटक लेजर शो लाइट एंड साउंड की प्रस्तुति का आनंद लेते हैं. इस शो रामायण के प्रसंगों की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह भाव विभोर हो जाता है. इस दौरान मुस्लिम भी काफी संख्या में पहुंचे रहे हैं.
यही नहीं, सूर्य कुंड पर एक तरफ राम भक्त अपने आराध्य की गाथा लेजर शो के माध्यम से देख रहे हैं, तो वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी अब भगवान राम से जुड़ते नजर आ रहे हैं. शायद यही वजह है कि गंगा जमुनी तहजीब की नगरी में एक बार फिर सूर्य कुंड मिसाल बनकर उभर रहा है.
सूर्य कुंड पर भगवान राम का लेजर शो
सूर्य कुंड पर भगवान राम का लेजर शो देखने के बाद लालू बीनू पांडे बताती है कि पहले हम लोग यहां आते थे तो जंगल झाड़ रहता था. हम पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हैं कि सूर्य कुंड और मंदिर का सौंदर्य करण करा कर एक आकर्षण रूप प्रदान कर दिया है. अब हम लोग यहां आते हैं और लेजर शो के माध्यम से जो रामायण काल की प्रस्तुति होती है. उससे हमें अपने मूल संस्कृति की जानकारी भी मिलती है.
मुस्लिम श्रद्धालु ने कही ये बात
भक्ति भाव में सराबोर मुस्लिम श्रद्धालु जहां ने कहा कि लेजर शो के माध्यम से जो प्रस्तुति की जा रही है वह हम लोगों को बहुत अच्छा लग रही है. हम लोग पहली बार यहां आए हैं. लेजर शो के बारे में सुना था. आज हम लोग देखने आए और मन प्रफुल्लित है. देखकर बहुत अच्छा लग रहा है
.
Tags: Ayodhya News, Local18, Lord Ram, Ram mandir construction
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 18:48 IST






