DU Admission 2023 : डीयू में एडमिशन के लिए करीब एक लाख आवेदन, CSAS पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन


DU Admission 2023 : दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न यूजी कोर्स में दाखिले के लिए उसके कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी को जी एडमिशन के लिए इस साल अब तक 97,643 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं. डीयू में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी 2023 के स्कोर का इस्तेमाल किया जाएगा.

डीयू का CSAS पोर्टल यूजी और पीजी एडमिशन प्रोसेस के लिए 14 जून को लाइव हो गया था. स्टूडेंट्स के लिए ध्यान देने वाली बात है कि CSAS अप्लीकेशन फॉर्म 2023 ऑफलाइन मोड में नहीं भरा जा सकता. CSAS अप्लीकेशन प्रोसेस के तीन चरण हैं- आवेदन फॉर्म भरना, कोर्स सेलेक्शन और प्रेफरेंस फिलिंग के साथ सीट एलोकेशन. इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध 68 कॉलेजों में 78 यूजी कोर्स और बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) के 198 कॉम्बिनेशन में एडमिशन होंगे.

CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की फीस

दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS पोर्टल पर आवेदन करने वाले हैं उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि अप्लीकेशन फीस वन टाइम और नॉन रिफंडेबल है. अनरिजर्व्ड, ओबीसी-एनसीएल और EWS कैटेगरी के छात्रों के लिए अप्लीकेशन फीस 250 रुपये है. जबकि एससी, एसटी और PwBD कैटेगरी के छात्रों के लिए अप्लीकेशन फीस 100 रुपये है.

DU Admission 2023 : CSAS पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं.

स्टेप 2: यदि पोर्टल पर पहली बार जा रहे हैं तो ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन किए हैं, तो सही क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें.

स्टेप 3: नए पेज पर यूजी कोर्स लिए आवेदन फॉर्म भरें.

स्टेप 4: सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

स्टेप 5: डीयू आवेदन पत्र 2023 में दर्ज विवरणों को सत्यापित करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें.

स्टेप 6: डीयू आवेदन पत्र को सहेजें और डाउनलोड करें

स्टेप 7 : आगे के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

ये भी पढ़ें-
Success Story: 6 घंटे ईंट बनाने के बाद रात में करती थीं पढ़ाई, अब बनेंगी डॉक्टर, पढ़ें संघर्ष की दास्तान
Mumbai University Admission 2023: मुंबई विश्वविद्यालय की पहली मेरिट लिस्ट जारी, एडमिशन के लिए करना होगा ये काम
.

Tags: Admission, CUET 2023, Delhi University, Education news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More