नौकर निकला फैक्ट्री मालिक का हत्यारा, पैसों के विवाद में दोस्त के साथ पीट-पीट कर किया था मर्डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शहजाद राव/बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत में फैक्ट्री मालिक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है. सोमवार को पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि फैक्ट्री मालिक की हत्या उनके ही नौकर ने अपने दोस्त के साथ मिल कर की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल  लोहे की रॉड को बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक पैसों के लेन-देन के विवाद में आरोपी नौकर ने फैक्ट्री मालिक की हत्या की पटकथा रची थी. तफ्तीश में पाया गया कि नौकर ने फैक्ट्री मालिक से दो लाख रुपया ब्याज पर लिया था. लोन के एवज में फैक्ट्री मालिक उसके वेतन से पैसे काट रहा था. इससे परेशान हो कर उसने अपने साथी के साथ मिल कर फैक्ट्री मालिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हत्या का खुलासा किया और इसकी विस्तृत जानकारी दी. एसपी ने बताया कि हत्यारोपी विकास काफी समय से फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था. उसने फैक्ट्री मालिक से दो लाख रुपये ब्याज पर उधार लिये थे. मालिक उसके वेतन से कर्ज की रकम का ब्याज के रूप में काट लेता था. जब विकास फैक्ट्री मालिक से पैसे मांगता था तो वो उसे नहीं देता था. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसमें नौकर ने अपने साथी के साथ मिल कर लोहे की रॉड से पीट कर उनकी हत्या कर दी.

एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 18:18 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें