
सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. यही वजह है कि पोस्ट होते ही यह वायरल हो जाते. इनमें कई तो ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर वायरल हो रहा है. यह इतना प्यारा है कि कई लोगों को अपनी मां याद आ जाएंगी. यही वजह है कि कई लोगों ने इस वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर भी डाल रखा है.
ट्विटर पर नूर आलम नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया. कैप्शन में उन्होंने लिखा, बिल्ली का बच्चा गुम हो गया था, जब मिला तो पहले डांटा. फिर थप्पड़ रसीद किया और पकड़कर घर ले गई. मां तो मां होती है हर रंग व नस्ल में एक जैसी. कैप्शन से ही आपको पता चल जाएगा कि आखिर हुआ क्या. एक बिल्ली का बच्चा अपनी मां से काफी दूर चला जाता है. इसके बाद हर मां की तरह यह मां भी काफी परेशान हो जाती है. अपने बच्चे की तलाश में वह इधर-उधर भटकती है लेकिन बाद में एक कोने पर उसका बच्चा दिख जाता है. मां को पहले तो गुस्सा आता है. उसे मारती है और फिर मुंह में दबाकर अपने साथ लेकर चली जाती है.
बिल्ली का बच्चा गुम हो गया था, जब मिला तो पहले डांटा
फिर थप्पड़ रसीद किया और पकड़कर घर ले गई ????माँ तो मां होती है हर रंग व नस्ल में एक जैसी ????♥️♥️♥️ pic.twitter.com/JOFMNvWmRv
— Noor_Alam_Talha (@noor_alam22) June 18, 2023
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 17:38 IST






