
नई दिल्ली (NEET UG Result 2023, neet.nta.nic.in). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2023 रिजल्ट जारी कर दिए हैं. 12वीं के बाद होने वाली इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 20,38,596 उम्मीदवार शामिल हुए थे (Medical Entrance Exam). इनमें से 11,45,976 सफल हुए हैं.
नीट यूजी 2023 रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों की काउंसलिंग की जाएगी. उन्हें उनकी रैंक के आधार पर मेडिकल कॉलेज अलॉट किए जाएंगे (Medical College Admission). पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, 35 हजार से 50 हजार तक रैंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों को निम्नलिखित मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिल सकता है.
NEET UG Result 2023: 35 से 50 हजार रैंक पर किन AIQ कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा?
नीट रिजल्ट में 35 से 50 हजार रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार विभिन्न राज्यों के निम्न संस्थानों की ऑल इंडिया कोटे (AIQ) की सीटों पर दाखिला ले सकते हैं (AIQ NEET UG Counselling)-
35 से 40 हजार के बीच रैंक है तो यहां दाखिला मिल सकता है-
1- तंजावुर मेडिकल कॉलेज, तंजावुर
2- आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता
3- चेंगलपट्टू मेडिकल कॉलेज, चेंगलपट्टू
4- काकतीय मेडिकल कॉलेज, वारंगल
5- एमजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सेवाग्राम वर्धा
6- गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल
7- डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा
8- शासकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नूर
9- सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर
10- डॉ. आर.एन. कूपर मेडिकल कॉलेज, जुहू, मुंबई
11- मैसूर चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान, मैसूर
12- शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोझीकोड
40 से 45 हजार के बीच रैंक है तो यहां दाखिला मिल सकता है-
1- SHKM GMC, नलहर, हरियाणा
2- शासकीय मेडिकल कॉलेज, एर्मकुलम
3- शासकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
4- आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर
5- कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज, कोलकाता
6- गोवा मेडिकल कॉलेज, पणजी
7- एमपी शाह मेडिकल कॉलेज, जामनगर
8- इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुडुचेरी
9- शासकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
10- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद
11- गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट
12- शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोल्लम
13- नेताजी सुभाष चंद्र महाविद्यालय, जबलपुर
14- शासकीय मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज, सलेम
45 से 50 हजार के बीच रैंक है तो यहां दाखिला मिल सकता है-
1- ईएसआई-पीजीआईएमएसआर, कोलकाता
2- ईएसआई-पीजीआईएमएसआर, चेन्नई
3- कन्याकुमारी शासकीय मेडिकल कॉलेज, असरीपल्लम
4- टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज, मुंबई
5- शासकीय मेडिकल कॉलेज, सिद्दीपेट
6- जीएमसी, शाहजहांपुर
7- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, इटावा
8- जेएलएन आईएमएस, इंफाल
9- शासकीय मेडिकल कॉलेज, महबूबांगर
10- अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया
11- गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर
12- कुरनूल मेडिकल कॉलेज, कुरनूल
13- उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज, दार्जिलिंग
14- शासकीय किलपौक मेडिकल कॉलेज, चेन्नई
ये भी पढ़ें:
25-35 हजार रैंक वालों को किन मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा? चेक करें लिस्ट
नीट यूजी रिजल्ट में छाईं बेटियां, टॉपर्स में शामिल 10 नाम, चेक करें लिस्ट
.
Tags: MBBS, Medical Education, NEET UG 2023, नीट परीक्षा
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 07:30 IST






