Siwan: बैन प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन हुआ सख्त, पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंकित कुमार सिंह/सीवान. बिहार के सीवान में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर अब छापेमारी शुरू हो गई है. वैसे दुकानदारों की खैर नहीं है जो अपने दुकान पर प्लास्टिक कैरी बैग की थैलियां रखकर सामग्रियों को बेचते हैं. जिले में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर छापेमारी अभियान कोई पहली बार नहीं चलाया जा रहा है बल्कि इससे भी पहले कई बार अभियान चलाया जा चुका है. हालांकि इस बार की छापेमारी में अधिकारी काफी कड़क नजर आ रहे है और ऑन द स्पॉट कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. जिससे दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. वहीं प्लास्टिक के थैले बरामद होने पर भारी-भरकम जुर्माना भी दुकानदारों को चुकाना पड़ रहा है.

डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर नाराजगी जताते हुए इसको लेकर अभियान चलाने का आदेश दिया है. साथ ही छापेमारी दलों की संख्या बढ़ाकर सप्ताह में कम से कम 1 या 2 दिन अभियान चलाने का निर्देश दिया है. डीएम ने सभी अधिकारियों को जिले में कहीं भी एकल प्लास्टिक से बने उत्पादों का उपयोग हो रहा हो, वहां छापेमारी कर उत्पादों को जब्त करने का निर्देश दिया है.उन्होंने बताया कि राज्य में 1 जुलाई 2022 से एकल यानी सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है.


500 रुपये से लेकर एक लाख तक का लग सकता है जुर्माना
जिले के महाराजगंज में डीएम के निर्देश पर पन कर्मियों की एक टीम बनाई गई है. जो बाजार में जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बाजार में सड़क किनारे लगे फल व सब्जी दुकान से लेकर बड़े-बड़े दुकानों में छापेमारी की गई. छापेमारी अभियान के दौरान कई दुकानों से भारी मात्रा मे सिंगल यूज प्लास्टिक भी बरामद हुआ. ईओ ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से बैन लग चुका है और छापेमारी भी की जा रही है. पकड़े जाने पर आमलोगों को 500 से लेकर 2000 और औद्योगिक स्तर पर इस्तेमाल होने पर 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक जुर्माना या फिर 5 साल की जेल या दोनों सजाएं एक साथ दी जा सकती है.

बढ़ा दी गई है जुर्माने की रकम
प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री और इसके उपयोग पर प्रतिबंध के बाद भी शहर सहित जिले में नहीं रुक पाया है. जिले में प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक कैरी बैग धड़ल्ले से उपयोग में लाया जा रहा है. अधिकारियों के द्वारा कई बार शहर के दुकानों में छापेमारी व जुर्माना के बाद नहीं रूक पाया है. वही इसको देखते हुए अब मोटे तौर पर ज्यादा जुर्माना वसूला जा रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 16:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें