अद्भूत ट्रेन! किराया एक तिहाई, स्पीड वंदेभारत से तेज, 80 पैसे/KM में टांग पसारकर AC में सोइए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देश में हर तरफ वंदेभारत ट्रेन का शोर है. यह एक बेहतरीन ट्रेन है. पूरी तरह स्वदेश में विकसित यह ट्रेन आज की तारीख में करीब-करीब सभी राज्यों में चल रही है. लेकिन, हम आज इसकी बात नहीं कर रहे हैं. हम देश में ‘गरीबों की राजधानी’ के नाम से चर्चित एक दूसरी ट्रेन के बारे में बात कर रहे हैं. यह ट्रेन स्पीड के मामले में राजधानी और कई वंदेभारत ट्रेनों को मात देती है. दूसरी तरह तरफ इसमें किराया बहुत कम है. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस ट्रेन के जरिए भारतीय रेलवे देशवासियों की सेवा करती है. आप इसी से उम्मीद लगा सकते हैं कि इस ट्रेन में थर्ड एसी में सफर का खर्च केवल 80 पैसे प्रति किमी पड़ता है. संभवतः दुनिया की यह सबसे सस्ती एसी ट्रेन सर्विस है. ये ट्रेनें देश के करीब-करीब हर राज्य में चलती हैं. इसे गरीब जनता के लिए राजधानी ट्रेनों के विकल्प के रूप में शुरू किया गया था. इसकी अधिकतर स्पीड 130 किमी प्रति घंटे की है. यही स्पीड राजधानी, शताब्दी और वंदेभारत ट्रेनों की भी है.

दरअसल, हम जिस ट्रेन की बात कर रहे हैं उसकी शुरुआत 5 अक्टूबर 2006 को हुई थी. यह भारतीय रेलवे की एक नोफ्रिल (no-frill) ट्रेन सर्विस है. नोफ्रिल का मतलब होता है कि आश्वयक चीजों के अलावा ट्रेन में कोई अन्य सुविधा नहीं मिलेगी. इससे इन ट्रेनों में किराया कम रखने में सहायता मिलती है. नोफ्रिल सर्विस होने के कारण इस ट्रेन के यात्रियों को कंबल और चादर नहीं उपलब्ध करवाए जाते हैं. इस ट्रेन का नाम है गरीब रथ. देश में पहली गरीब रथ ट्रेन बिहार के सहरसा से अमृतसर के बीच चली थी. आज देश के 26 मार्गों पर गरीब-रथ ट्रेनें चल रही हैं.

राजधानी से तेज है दिल्ली-मुंबई गरीब रथ!
देश में सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक दिल्ली-मुंबई रूट है. इस रूट पर पांच-पांच राजधानी ट्रेनें चलती हैं. ये राजधानी ट्रेनें 15:40 घंटे से लेकर 18:20 घंटे तक का समय लेती है. इन सभी राजधानी ट्रेनों में थर्ड एसी का किराया 3000 रुपये के आसपास है. वहीं इसी रूट पर चलने वाली गरीब रथ ट्रेन में थर्ड एसी का किराया मात्र 1090 रुपये है. यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर बांद्रा टर्मिनस तक जाती है. यह इस दौरान मथुरा, कोटा, रतलाम, दाहोल, वडोदरा, सुरत, बोरीवली और फिर बांद्रा रूकती है.

वंदेभारत से तेज स्पीड
वंदेभारत देश की अब तक की सबसे अधिक स्पीड वाली ट्रेन है. टेस्टिंग के दौरान इस ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार किया था. लेकिन, इसकी ऑपरेशनल स्पीड भी राजधानी, शताब्दी और गरीब रथ जितनी है. इसे अधिकतम 130 किमी की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है. कई रूट पर वंदेभारत की औसत स्पीड काफी कम है. यह 64 किमी तक है. इस तरह देखें तो दिल्ली मुंबई गरीब रथ की औसत स्पीड वंदेभारत भारत की औसत स्पीड से अधिक है.

Tags: Garib Rath, Vande bharat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें