बार-बार सूख जाता है तुलसी का पौधा, 4 आसान तरीकों का करें इस्तेमाल, बना रहेगा हमेशा घना और हरा-भरा

हाइलाइट्स

तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए मिट्टी पर भी ध्यान दें.
पौधे की मिट्टी में समय-समय पर ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते रहें.

How to Save Tulsi Plant: औषधीय तत्वों से भरपूर तुलसी का पौधा ज्यादातर घरों में पाया जाता है. कोई इसको धार्मिक तौर पर घर में रखना पसंद करता है. तो कोई इसके मेडिसनल प्रॉपर्टीज की वजह से इसको घर में प्लांट करता है. लेकिन कई बार तुलसी का पौधा (Tulsi plant) सूखने भी लगता है, तो कई बार इसकी ग्रोथ अच्छे से नहीं होती है. जिसकी वजह से इसको बार-बार नया लगाने की जरूरत होती है. लेकिन कुछ तरीकों की मदद से इसको हरा भरा रखा जा सकता है.

वैसे तो तुलसी का पौधा बहुत ही कम मेंटिनेंस में आसानी के साथ ग्रो कर सकता है. लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी गार्डनिंग स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी है. तो आइये जानते हैं इसके बारे में.

सही गमले का चुनाव
तुलसी के पौधे के लिए गमले की लम्बाई-चौड़ाई को ध्यान में रखना जरूरी होता है. आमतौर पर पूजा वाले गमले कम चौड़े होते हैं. जबकि तुलसी लगाने के लिए इसकी चौड़ाई भी महत्व रखती है. ऐसे में तुलसी के लिए 12 इंच के गमले का चुनाव करना बेहतर रहता है. इससे तुलसी को ग्रो करने के लिए पर्याप्त स्पेस मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: खाने में ही नहीं गार्डनिंग के लिए भी 3 तरह से इस्तेमाल करें हींग, हरे-भरे रहेंगे पौधे, नहीं लगेंगे कीड़े

मिट्टी पर भी दें ध्यान
अगर आपका तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है तो आपको गमले की मिट्टी पर भी ध्यान देना चाहिए. कई बार मिट्टी में वो तत्व मौजूद नहीं होते हैं जो पौधे के लिए जरूरी होते हैं. ऐसे में आपको अच्छी ड्रेन की मिट्टी लेनी चाहिए. जिसमें 50% गार्डन की मिट्टी, 20% रेत, 10% वर्मी कम्पोस्ट और 10 प्रतिशत किसी भी तरह का ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर होना चाहिए. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गमले में पानी एकत्र न हो.

ये भी पढ़ें: 5 पौधों से दूर भागते हैं मच्छर, गार्डनिंग में जरूर करें शामिल, घर बना रहेगा मॉस्किटो फ्री

पौधे की कटिंग भी है जरूरी
अगर आपका तुलसी का पौधा ज्यादा घना नहीं होता है तो आपको रेगुलर तरीके से इसकी कटाई-छंटाई भी करते रहना चाहिए. ऐसे में पौधे की टहनियों की थोड़ी-थोड़ी कटिंग करते रहना चाहिए. इसके साथ ही अगर पौधे में बहुत सारी मंजरी नजर आ रही हो, तो इसको भी हटाते रहना चाहिए. इससे पौधे की ग्रोथ लम्बाई और चौड़ाई दोनों तरफ से समान होती है और पौधा घना होता जाता है.

ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर करें इस्तेमाल
तुलसी का पौधा सूखे और मुरझाये नहीं और इसकी ग्रोथ भी भरपूर तरह से हो, इसके लिए जरूरी है समय-समय पर इसमें ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते रहें. लेकिन जब भी आप फर्टिलाइजर को मिक्स करें, इसके पहले पौधे की मिट्टी को अच्छे से साफ करके इसकी गुढ़ाई जरूर कर लें. इसके बाद पौधे में फर्टिलाइजर का इस्तेमाल पानी मिक्स करके करें और गमले को पूरी तरह से भर दें. लेकिन इसके दो-तीन दिनों तक गमले में पानी नहीं डालना है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More