BB OTT 2: सलमान को दी थी पैन किलर खाने की सलाह! सिर पर डाला फिनाइल, परेशान घरवालों ने किया कॉमेडियन को इविक्ट


मुंबई. ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ से पहले कंटेस्टेंट का इविक्शन हो चुका है. इस कंटेस्टेंट का नाम पुनीत कुमार है. पुनीत को लोग ‘लॉर्ड पुनीत सुपरस्टार’ के नाम से भी जानते हैं. घर में एंट्री करने के 12 घंटे बाद ही वह एविक्ट हो गए. पुनीत ने घर में एंट्री करने के बाद बहुत ही इरिटेटिंग हरकतें कीं. उन्होंने पूजा भट्ट के साथ भी बदतमीजी से बात की. इतना ही नहीं उन्होंने अपने सि पर लाइजोल (फिनाइल) डाला. अपने चेहरे पर टूथपेस्ट भी लगाया. सामान की बर्बादी को लेकर घरवालों ने उन्हें खूब सुनाया.

पुनीत कुमार की हरकतों से परेशान होकर सभी घरवालों ने वोटिंग के जरिए पुनीत को बाहर कर दिया. पुनीत ने घर में एंट्री करने से पहले कहा था कि शो के होस्ट सलमान खान उनकी हरकतों से इतना परेशान होंगे की उन्हें सिर दर्द की मेडिसिन खानी पड़ जाएगी. इसके अलावा उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के कंटेस्टेंट्स के बारे में भी अपनी राय रखी थी.

पुनीत कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा था, “घर में आने वाले लोग ऐसा रिएक्ट करेंगे, जैसे वे नहीं है. वे एक-दूसरे को गालियां भी देते रहते हैं और महिलाओं का अपमान करते रहते हैं. लेकिन लोग मुझे एक कारण से ‘भगवान’ के रूप में जानते हैं. मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं और मुझे यकीन है कि फैंस इन गुणों के कारण मुझे वोट देंगे.”

Tags: Bigg Boss OTT, Salman khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More