डीजे वाले बाबू पर आया गांव की 23 साल की लड़की का दिल, लव मैरिज की तो भड़के परिजन, दी जान से…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

लड़की के परिवार वालों ने दी धमकियां
प्रेमी जोड़ा पहुंचा चूरू पुलिस अधीक्षक के पास
तीन साल पहले एक शादी में शुरू हुई थी लव स्टोरी

चूरू. प्यार (Love) पर किसी का जोर नहीं चलता. कुछ ऐसा ही हुआ झुंझुनूं जिले की 23 वर्षीय प्रियंका मेघवाल के साथ. उसका गांव में एक शादी में डीजे लेकर आए डीजे वाले बाबू (DJ Wale Babu) पर दिल आ गया. फिर मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ. मोबाइल पर बातें होने लगी. धीरे-धीरे ये बातें प्यार में बदल गई. दोनों ने शादी करने की ठान ली। लड़की ने जब अपने परिजनों को बताया तो वे भड़क उठे. लेकिन प्यार कब किसी की सुनता है. लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई और लव मैरिज कर ली. लेकिन अब परिवार वाले उसके दुश्मन बन बैठे. अब इस नवयुगल ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है.

जानकारी के अनुसार यह मामला चूरू से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित झुंझुनूं के बिसाऊ कस्बे का है. परिवार की धमकियों के डर के चलते अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक के पास सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंची प्रियंका मेघवाल ने बताया कि धर्मेन्द्र से मुलाकात की घटना तीन साल पुरानी है. धर्मेन्द्र भड़िया चूरू और बिसाऊ के बीच स्थित खासोली गांव का रहने वाला है.

भाई बना बहन का बैरी: घर से भागकर करनी पड़ी मंगेतर से लव मैरिज, लगा दिया था ये अड़ंगा, अब… 

प्रियंका ग्रेजुएट है और धर्मेन्द्र 12वीं पास
बकौल प्रियंका वह खुद ग्रेजुएट है जबकि धर्मेन्द्र 12वीं पास है. धर्मेन्द्र तीन साल पहले बिसाऊ में एक शादी में डीजे लेकर आया था. धर्मेन्द्र को देखते ही उसे उससे प्यार हो गया. उसके बाद दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बातें करने लगे. वह जानती थी कि धर्मेंद्र 12 वीं पास है और डीजे बजाता है. प्रियंका मेघवाल के अनुसार जब उसने अपने परिजनों को दोनों के रिश्ते के बारे में बताया तो उन्होंने इस रिश्ते को ठुकरा दिया.

लव मैरिज कर खुश हुआ प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने दी तगड़ी धमकी, छीन गई रातों की नींद और दिन का चैन… 

गाजियाबाद आर्य समाज में जाकर शादी की
इस पर दोनों ने 15 जून 2023 को दोनों ने अपना घर छोड़ दिया और गाजियाबाद चले गए. वहां आर्य समाज में लव मैरिज कर ली. अंतरजातीय विवाह होने की वजह से अब दोनों को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद प्रियंका और धर्मेन्द्र चूरू पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और सुरक्षा की मांग की.

चाचा, फूफा और भाई धमकियां दे रहे हैं
प्रियंका और धर्मेंद्र ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और अब दोनों ने शादी भी कर ली है. लेकिन इसके बावजूद प्रियंका के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और वे लगातार धमकियां दे रहे हैं. दोनों के मुताबिक प्रियंका के चाचा, फूफा और भाई उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. लिहाजा वे सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी के पास आए हैं.

Tags: Churu news, Love Story, Marriage news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें