Weather Today: झांसी में भी बिपरजॉय का असर, मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा, जानें कब तक ऐसा रहेगा मौसम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/ झांसी. यूपी के झांसी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. दरअसल पिछले 2 सप्ताह से भीषण गर्मी से तप रही झांसी को आज सुबह से हो रही बारिश ने राहत दी है. सुबह से ही मूसलाधार वर्षा हो रही है. यही वजह है कि कल तक तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच था, लेकिन अचानक से 31 डिग्री पर आ गया है. मौसम विभाग के जानकार इसे चक्रवात बिपरजॉय का असर भी बता रहे हैं.

झांसी स्थित भरारी मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह के अनुसार, मौसम में बदलाव बिपरजॉय चक्रवात का असर है. गुजरात के तटीय क्षेत्रों से शुरू हुए चक्रवात का असर राजस्थान के कुछ हिस्सों के बाद मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर के बाद झांसी में भी देखने को मिल रहा है. साथ ही बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. तापमान 30 डिग्री से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा. झांसी के आसपास के जिलों को भी इस बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलेगी.

समय से पहले आया प्री मानसून
डॉ. एके सिंह ने कहा कि बिपरजॉय चक्रवात के चलते प्री मानसून भी थोड़ा जल्दी आ गया है. प्री मानसून 20 या 22 जून के आसपास आना था, लेकिन यह समय से कुछ पहले आ गया है. अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. उन्होंने बताया कि झांसी में मानसून 27 से 30 जून के बीच आ सकता है. इसके बाद भारी बारिश होगी. इस बारिश से किसानों को भी फायदा होगा. खेत में दोबारा नमी आयेगी, जिससे फसल अच्छी होगी.

Tags: Cyclone Biparjoy, UP Weather, UP weather alert, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें