VIDEO: क्रिस गेल ने फादर्स डे पर पिता को दिया अनोखा तोहफा, नाईट क्लब में कराई एंट्री, फिर…

हाइलाइट्स

क्रिस गेल ने अपने पिता को नाईट क्लब में कराई एंट्री.
यूनिवर्स बॉस क्रिकेट के अलावा क्लब पार्टी के भी शौकीन हैं.

नई दिल्ली. कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट जगत में बल्ले से विरोधियों के खूब परखच्चे उड़ाए. यूनिवर्स बॉस के सामने बड़े-बड़े गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगड़ जाती है. लेकिन क्रिसे गेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि अपने शौक और मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. 18 जून को सभी जगह फादर्स डे मनाया गया, खिलाड़ियों ने भी अपने पिता पर भरपूर प्यार लुटाया. लेकिन इन सब के बीच क्रिस गेल कुछ अलग अंदाज में फादर्स डे सेलीब्रेट करते नजर आए.

क्रिस गेल सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहते हैं. यूनिवर्स बॉस को क्रिकेट का ही नहीं बल्कि क्लब पार्टी करने का भी शौक है. क्लब को लेकर कई बार वह चर्चा का विषय भी बने. अब उन्होंने फादर्स डे पर अपने पिता डूडले गेल को भी नाईट क्लब में एंट्री करवा दी. क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ क्लब का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गेल अपने पिता के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. क्रिस गेल का यह अनोखा तोहफा उनके पिता और फैंस का भी काफी पसंद आया.

Tags: Chris gayle, West Indies Cricket Team

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More