विनेश, बजरंग और संगीता की मैट पर वापसी, एशियाई खेलों के ट्रायल्स में जुटे पहलवान, साई केंद्र हुआ गुलजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं
कुश्ती फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं पहलवान

नई दिल्ली. प्रदर्शनकारी पहलवानों ने एशियाई खेलों के ट्रायल्स की तैयारी के लिए अपने कई साथियों के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है, जिससे सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का केंद्र इन दिनों फिर से गुलजार हो गया है. भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के प्रमुख चेहरों में से एक विनेश फोगाट ने 9 जून को अभ्यास के लिए केंद्र का दौरा किया था, जबकि उनकी चचेरी बहन गीता फोगाट (Geeta Phogat) ने भी ट्रायल के अभ्यास के लिए मैट पर उतरीं.

गीता ने नवंबर 2021 में गोंडा में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद मातृत्व अवकाश  लिया था और वह अब  प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रही है. उनके साथ उनके पति पवन सरोहा भी हैं, जो खुद भी पहलवान हैं. गीता की छोटी बहन संगीता भी अपने पति और टोक्यो खेलों के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) के साथ इस केंद्र में हैं. महिला पहलवान आम तौर पर लखनऊ में साई केंद्र में राष्ट्रीय शिविर के लिए इकट्ठा होती हैं, लेकिन बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर, इसे उत्तर प्रदेश की राजधानी से बाहर कर दिया गया.

बहन हो सकता है आप बादाम के आटे की रोटी खाती हों… लेकिन… साक्षी के दावे पर बबीता फोगाट ने दी सफाई

साई के एक सूत्र ने कहा, ‘विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवान लंबे समय से मैट से दूर हैं. फिलहाल ये पहलवान ज्यादातर समय जिम में बिता रहे हैं. संगीता भी ‘स्ट्रेंथ बिल्डिंग’ पर भी काम कर रही हैं.’ इस अधिकारी ने कहा,‘ विनेश 9 जून को ही इस परिसर में आ गई थी.  गीता भी नियमित रूप से आ रही हैं. ऐसा लगता है कि परिसर में सामान्य स्थिति लौट रही है. ’ बजरंग और उनके जोड़ीदार जितेंद्र किन्हा ने पहले ही साई के बहालगढ़ केंद्र में अभ्यास शुरू कर दिया है, जहां पुरुषों की फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन पहलवानों के लिए साल भर राष्ट्रीय शिविर का आयोजन होता है.

पहलवानों ने शुक्रवार खेल मंत्रालय से संपर्क कर शारीरिक फिटनेस हासिल करने का हवाला देते हुए एशियाई खेलों के ट्रायल को अगस्त में  कराने का अनुरोध किया था. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सभी खेल संघों से 30 जून तक खिलाड़ियों की सूची मांगी है. पहले से तय समय सीमा के मुताबिक आईओए को सभी भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के नाम 15 जुलाई तक ओसीए को भेजने होंगे. आईओए ने हालांकि कुश्ती के मामले में एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) से संपर्क कर 10 अगस्त तक का समय मांगा है.

Tags: Asian Games, Bajrang punia, Vinesh phogat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें