Sarkari Naukri 2023 : आईटीआई पास के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी का मौका, तुरंत भरकर भेजें फॉर्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sarkari Naukri 2023 : रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, खमरिया में आईटीआई किए हुए युवाओं के लिए नौकरी का मौका है. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने डैंजर बिल्डिंग वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली है. इस पद पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 200 वैकेंसी है. नोटिफिकेशन जारी करके एओसीपी ट्रेड प्रोसेसिंग ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज ट्रेनिंग/मिलिट्री एम्युनिशन मैन्युफैक्चरिंग और हैंडलिंग में एक्सपीरियंस वाले युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. शुरुआत में भर्ती एक साल के लिए होगी. बाद में इसे चार साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है.

इस भर्ती के लिए उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. ओबीसी, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन को अधिकतम उम्र सीमा में क्रमश: 3 साल, 5 साल और तीन साल की छूट मिलेगी. इसके लिए आवेदन फ्री है.

वैकेंसी डिटेल
अनारक्षित- 80
ओबीसी-एनसीएल – 30
एससी-30
एसटी-40
इडब्लूएस-20
एक्स सर्विसमैन-20

कैसे करना है आवेदन

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में डैंजर बिल्डिंग वर्कर पद पर काम करने के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है. आवेदन फॉर्म भरकर इसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस पते पर भेजना है- The General Manager,
Ordnance Factory Khamaria, District: Jabalpur, Madhya Pradesh, Pin -482005. आवेदन फॉर्म पहुंचने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 है.

क्या करना होगा काम ?

डैंजर बिल्डिंग वर्कर के पद पर भर्ती होने के बाद मिलिट्री एक्सप्लोसिव और एम्युनिशन मैन्युफैक्चरिंग व हैंडलिंग करना होगा.

कैसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का सेलेक्शन आईटीआई में मिले स्कोर और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा. ट्रेड टेस्ट का आयोजन खमरिया में ही आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें…
जेईई एडवांस्ड की टॉपर्स लिस्ट जारी, देखें यहां किसको कौन सी रैंक मिली
IIT गुवाहाटी ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

Tags: Government jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें