मुर्गों का पीछा कर रहा था शख्स, पहुंचा 2000 साल पुराने शहर में, अंदर का नज़ारा देख रह गया दंग!

Man Discovers 2000 Years Old City: कई बार ऐसा होता है कि हम समझ भी नहीं पाते हैं और किसी ऐसी चीज़ तक पहुंच जाते हैं, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की हो. कुछ ऐसा हुआ एक शख्स के साथ, जो अपने मुर्गों के पीछे भागते-भागते अलग ही दुनिया में पहुंच गया. ये उसके लिए किसी रहस्य से कम नहीं था क्योंकि उसे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उसके घर में कोई ऐतिहासिक शहर छिपा है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये अजीबोगरीब घटना तुर्की के एक नागरिक के साथ हुई. उसने जो पूरी कहानी बताई है, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस शख्स को बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उसके घर में पले हुए मुर्गे-मुर्गियां किसी पुरातत्वविद से कम नहीं हैं, जो हज़ारों साल पुराना शहर ढूंढ निकालेंगे.

मुर्गों ने पहुंचाया दूसरी दुनिया में …
शख्स के मुर्गे-मुर्गियां बेसमेंट में जा रही थीं, जहां पहले से कुछ काम चल रहा था. वो उन्हें वहां से निकालने के लिए उनके पीछे-पीछे भागा. इसी बीच वे दीवार पर बने एक छेद में घुसने लगे. जब उसने दीवार के होल के आस-पास की जगह तोड़ी तो उसे वहां पर एक सुरंग मिली. ये घटना 1963 की है, जब इस शख्स ने सुरंग से नीचे जाकर तुर्की का एक प्राचीन शहर इलेनगुबु ढूंढ निकाला. हालांकि किसी को येनहीं पता चल सका कि उसके मुर्गे-मुर्गियों का क्या हुआ.

2000 साल पुराना शहर मिला
अब इस जगह को Derinkuyu कहते हैं, जहां ये शख्स रहता था. ये शहर 2000 साल पुराना था और 280 फीट नीचे था. इस जगह पर 20 हज़ार लोगों का घर था, जबकि स्कूल, चर्च और कई सार्वजनिक जगहें भी मौजूद थीं. इस घटना के बाद इसी इलाके केआसपास 200 छोटे-छोटे शहर पाए गए. विशेषज्ञों के मुताबिक ये 15वीं सदी के बने हुए शहर हैं. लोगों की धारणा है कि इस तरह की अंडरग्राउंड सिटी दुश्मनों से बचकर रहने के लिए बनी थीं, हालांकि एक्सपर्ट ऐसा नहीं मानते. माना जाता है 1920 तक ये शहर चलता-फिरता रहा होगा लेकिन जब ईसाई लोगों को वहां से हटाया गया तो ये भुला दिया गया.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More