
Unwanted Guest in Bathroom: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखे जाते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो इंसान को डराकर रख देते हैं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर के बाथरूम में कुछ ऐसा जीव दिखाई दे रहा है, जिसे आप अगर असलियत में देख लेंगे तो डर जाएंगे.
अगर आप ये कल्पना भर कर लें कि आपकी इज़ाजत के बिना कोई आपके बाथरूम में घुस आए, तो आपकी रूह कांप जाएगी. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाथरूम में एक बिन बुलाया मेहमान दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से अंदर नहा रही लड़की भी बाहर नहीं आ पा रही थी.
बाथरूम में घुस आई बड़ी छिपकली
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी सी छिपकली किसी घर के बाथरूम में घुसी हुई है. आपने शायद ही कभी इस तरह के जानवर को देखा हो. वो बाथरूम के स्लैब की ओर लटका हुआ दिख रहा है और वहां मौजूद शैंपू-कंडीशनर की बोतलों को अपनी लंबी सी जीभ से टच करते हुए देख सकते हैं. बाथरूम के अंदर मौजूद एक महिला चीख भी रही है लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.
.
Tags: Ajab Gajab, Amazing wildlife video, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 19:01 IST






