Dausa : रात में 3 घंटे तक अस्पताल में हंगामा, शव शिफ्टिंग को लेकर हुआ बवाल, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष शर्मा/ दौसा. शुक्रवार की रात दौसा जिला अस्पताल की ट्रॉमा यूनिट में करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा हुआ और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए. दरअसल गुड्डी मीणा निवासी राजवास की मौत हो गई थी लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाने से मना कर दिया जिसके बाद यह पूरा बवाल हुआ.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी देर के हंगामे के बाद आखिरकार शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया जहां शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होगी. दरअसल गुड्डी मीणा के पेट दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उसका पति राजवास गांव के ही एक क्लिनिक पर ले गया और उसका इलाज कराया लेकिन जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो सिकंदरा में कृष्णा हॉस्पिटल नामक एक निजी अस्पताल में ले गया वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और चिकित्सकों ने उसे जयपुर ले जाने की कही जिसके बाद परिजन महिला को दौसा जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे मृतका के पति ने पोस्टमार्टम नहीं कराने कि बात लिखित में दी और शव को लेकर गांव के लिए रवाना होने लगा लेकिन जैसे ही अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने की बात कही और शव को वापस करीब पौने आठ बजे ट्रॉमा यूनिट में लाया गया लेकिन ड्यूटी स्टाफ बदल जाने के कारण अस्पताल के पीएमओ और ऑन ड्यूटी स्टाफ ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करने से मना कर दिया और दलील दी कि पूर्व में इन्होंने पोस्टमार्टम नहीं करने की बात लिखित में देकर शव को सुपूर्दगी ले ली.

इधर परिजन सिकंदरा के निजी अस्पताल के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए ताकि पूरे मामले में लापरवाही उजागर हो सके वही जिला अस्पताल के द्वारा शव को मोर्चरी में शिफ्ट नहीं किया तो अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट के बाहर ही धरना प्रदर्शन किया गया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए. जब हंगामा बढ़ने लगा तो तत्काल कोतवाली थाने से भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा वही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे काफी देर से समझाइस के बाद शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया तब जाकर मामला शांत हुआ. अब इस पूरे मामले में शनिवार को सिकंदरा थाना पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराएगी और उसके बाद जैसी भी परिजन रिपोर्ट देंगे उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 19:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें