बिहार: बेटे ने भगाकर की थी शादी, इसकी कीमत पिता को चुकानी पड़ी, बदमाशों ने मारी गोली

प्रियंक सौरभ
मुजफ्फरपुर. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को गोली मारने की घटना सामने आई है. उन्‍हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है; जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. किला चौक इलाके में हुई इस वारदात के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला था, जहां बुजुर्ग मोहम्‍मद मुजाहिद उर्फ अनु के बेटे आशू ने करीब 6 माह पहले एक लड़की को भगाकर शादी कर ली थी. इसके बाद से लड़की पक्ष के लोग उन्‍हें धमकाते रहते थे. इसी को लेकर शनिवार को लड़की के भाई और अन्‍य लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया.

ब्रह्मपुरा थाना के सब इंस्‍पेक्‍टर संतोष रजक ने बताया कि परिजनों के अनुसार प्रेम विवाह के चक्कर में युवक के पिता को स्कूटी सवार तीन युवकों ने गोली मार दी है जिसमें घायल व्यक्ति को एक गोली लगी है जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वहीं पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. स्कूटी सवार तीन युवकों को लेकर अन्‍य लोगों से पूछताछ हो रही है.

पहले भी हुआ था विवाद, पड़ोसियों ने कराया था शांत
इस मामले को लेकर काफी दिनों से विवाद हो रहा था. दोनों पक्षों को लेकर झगड़े और मारपीट की नौबत आ गई थी, लेकिन उसे पड़ोसियों ने शांत करा दिया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी बुजुर्ग के बयान नहीं हुए हैं, लेकिन घटना के बारे में उनके बयान होंगे. बताया गया है कि वे मस्जिद से आ रहे थे; तभी उन पर हमला हुआ. उन्‍हें सीने और पैर में चोट आई है. इधर, आरोपी हमलावरों की तलाश में CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं.

Tags: Bihar crime news, Crime News, Muzaffarpur hindi news, Muzaffarpur latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More