करौली में पिकअप और मोटर साइकिल की टक्कर, दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार की मौत


धर्मेंद्र शर्मा/ करौली. मंडरायल मार्ग स्थित लांगरा गांव पास पिकअप की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई. मृतक विजय सिंह उर्फ बंटी पुत्र रामगोपाल मीना निवासी गुआरी डांडा है. सूचना पर थानाधिकारी मुकेश कुमार मीना मौके पर पहुंचे और शव को करौली के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया. जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि विजयसिंह पुत्र रामगोपाल मीणा उम्र 27 साल निवासी गुआरी का डंडा मोटरसाइकिल पर करौली से मंडरायल की ओर जा रहा था. इस दौरान लांगरा थाने से आगे एक तीखे घुमाव पर तेज गति से आ रही पिकअप ने उसको टक्कर मार दी. टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया. दुर्घटना के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी.इधर घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा. आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को एम्बुलेंस की मदद से करौली अस्पताल पहुंचाया.

इधर दुर्घटना इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप व मोटरसाइकिल दोनों तेज गति से आ रही थी. जिससे उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई. यहां गौरतलब है की करौली मंडरायल मार्ग का निर्माण अभी कुछ दिन पूर्व ही हुआ है. जिससे सड़क मार्ग अच्छा हो गया और वाहनों की रफ्तार बढ़ गई. वाहनों की रफ्तार बढ़ने से मार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 18:34 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More