लंदन की तर्ज पर दिल्ली में ‘फूड बस ऑफ इंडिया’ की बहार, सवार होकर स्वाद के सफ़र पर चलिए


रिया पांडे/दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में घूमने के दौरान आपने लंदन की मशहूर लाल बस देखी होगी. यह एक डबल डेकर बस है जिसके अंदर नये स्टाइल में रेस्टोरेंट है. ‘फूड बस ऑफ इंडिया’ नाम के इस रेस्टोरेंट में ओपन किचन है जो यूरोप और एशिया के अंदाज में स्ट्रीट फूड पेश करता है.

‘फूड बस ऑफ इंडिया’ रेस्टोरेंट के मैनेजर ने बताया कि उनकी पहली फूड बस वर्ष 2023 में राजेंद्र नगर में शुरू हुई थी. धीरे-धीरे अब दिल्ली में कई जगह इनकी फूड बस खुल चुकी है. अभी राजधानी में चार जगह इनकी फूड बस रेस्टोरेंट है. पहला राजेंद्र प्लेस मेट्रो गेट नंबर 2 के पास, दूसरा विद्यालय गेट नंबर 5 के पास, तीसरा लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 5 और चौथा साउथ एक्सटेंशन मेट्रो गेट नंबर 3 के पास है.

‘फूड बस ऑफ इंडिया’ की यह है खासियत

लाजपत नगर के फूड बस की सबसे फेमस डिश है. यहां का मुंबई का वड़ापाव औरसाथ ही यह भी बताते चले. यहां के जो सेफ होते हैं वो स्पेशलिस्ट डिश के हिसाब से ही सेफ रखते हैं. वहीं, फूड बस में खाने की कीमत की बात करें तो यहां नॉर्मल दो लोग 500 रुपये के अंदर खाना खा लेंगे. यहां खाने-पीने के अलावा आप अपने किसी फंक्शन जैसे बर्थ-डे पार्टी या छोटे-मोटे फंक्शन के लिए भी यह फूड बस बुक कर सकते हैं. आपको अपने फंक्शन के लिए यहां खाना फिक्स रेट में मिल जायेगा.

‘फूड बस ऑफ इंडिया’ बस 24/7 खुला रहता है. आप यहां से खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर के भी मंगा सकते हैं. यह लाल फूड बस लाजपत मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 5 के पास स्थित है.

लोकेशन: https://g.co/kgs/J5zHhZ

Tags: Delhi news, Delhi-NCR News, Food 18, Food business, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More