तालाब में डूबने से दो जुड़वा बहनों की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया

तालाब में डूबने से दो जुड़वा बहनों की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया

यूपी के कौशांबी में मछली पालन के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय दो जुड़वा बहनों की मौत हो गई। एक बच्ची को डूबने से बचा लिया गया। बच्चियों के डूबने की खबर परिजनों को हुई तो वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों बच्चियों के शव को तालाब से खोजकर बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंझनपुर क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि कौशांबी थाना क्षेत्र के मझियारी चक एलई रोशन उर्फ दुल्हनियापुर गांव के पास बने गड्ढे में पानी भरा था। दो सगी जुड़वा बहने उम्र करीब छह वर्ष की डूबने से मौत हो गई है। जैसे ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक विधिक कार्रवाई संपन्न की गई। ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि गड्ढा मछली पालन के लिए खोदा गया था। चूंकि उसमे नया पानी डाला गया था। बच्चे वहां पर नहाने चले गए थे। इस कारण उनकी दुखद मृत्यु हुई है। एक बच्ची को बचा लिया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More