Sarkari Naukri 2023 : ग्रेजुएट के लिए 2 हजार से अधिक नौकरियां, कल है आवेदन की लास्ट डेट

Sarkari Naukri 2023 : झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम (JGGLCCE)– 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके जरिए 2 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी. इसके तहत असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, जूनियर सेक्रेट्रियट असिस्टेंट जैसे पदों पर पदों पर वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल 19 जून को है. इसके लिए आवेदन शुल्क पेमेंट की अंतिम तिथि 21 जून है. ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jssc.nic.in/ पर जाकर करना है.

JGGLCCE 2023 के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपये हैं. झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है. शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.

JGGLCCE 2023 : वैकेंसी डिटेल

असिस्टेंट जूनियर ऑफिसर- 863
जूनियर सेक्रेट्रियट असिस्टेंट-343
लेबर इन्फोर्समेंट ऑफिसर-182
प्लानिंग असिस्टेंट-5
ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर-195
ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर-252
सर्किल इंस्पेक्टर-185

उम्र सीमा : 1 अगस्त 2023 को कम से कम 18 साल.
अधिकतम उम्र :

अनारक्षित- 35 साल
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 37 साल
एससी/एसटी- 40 साल

Tags: Government jobs, Jobs news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More