
कृष्ण कुमार/ नागौर. कहते है कि शिक्षा व विद्या पर किसी का अधिकार नहीं होता है जो चाहे हासिल कर सकता है.इस बात को चरितार्थ किया है नागौर भेड़ के पवन कुमार नीट व कक्षा 12 दोनों के एग्जाम इ सी वर्ष क्लियर किए है. यहीं नहीं पवन ने नीट के एग्जाम में ऑल इंडिया 104 वीं रैक हासिल की है.
पवन के 720 नंबर मे से 705 नंबर नीट में आए है. पवन का कहना कि लक्ष्य के ऊपर हमेशा ध्यान केन्द्रित होना चाहिए. जिस लक्ष्य को पाना चाहते हो तो स्वामी विवेकानंद के बताए मंत्र का पालन करना चाहिए. स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए तो यह मंत्र अपने पढ़ाई करने के फॉलो किया. पवन पढ़ाई में बचपन से ही तेज है. पवन ने कक्षा 10 पास करते ही ठान लिया की उन्हें डॉक्टर बनना है. इसलिए मैनें कक्षा 11 से ही मेहनत शुरु कर दी.
गुरु के मार्ग दर्शन से मिली सफलता
पवन ने बताया कि पढ़ाई करने के साथ-साथ जो गुरु द्वारा बताया जाता है. उन बातों को फॉलो करना चाहिए ताकि सफलता पाने में आसानी हो सके. मैं स्कूल टाईम निकालने के बाद 7 से 8 घंटे पढ़ाई करता था. सबसे पहले जो कक्षा में पढ़ाया गया उसका रिवीजन करना और रिवीजन करने के बाद किताबों से अध्ययन करना. मैं अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन व अपने परिवार को देता हूं. क्योंकि इन्होंने मुझे हर वक्त स्पोर्ट किया और मेरे को मेरे लक्ष्य से विचलित नहीं होने दिया.
योग व अध्यात्म का अपनाए तरीका
पवन ने बताया कि मैं रोजना सुबह उठकर जितना 10 से 15 मिनट योगा करता था. जिससे शरीर भी तंदरुस्त रहे और आपका मस्तिष्क भी स्वस्थ रहे. पवन का कहना मैं रोजना भगवान के मंत्र व पूजा पाठ में करता हूं ताकि आपके ईष्ट की कृपा सदैव आप पर बनी रहे. इससे मानसिक तनाव कम रहता है और मस्तिष्क तरोताजा रहता है जो अपने लक्ष्य से भटकने नहीं देता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 15:55 IST






