आजमगढ़ में शराबी पिता बना हैवान! पत्नी से झगड़े में बेटे को पानी में डुबो कर मार डाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक उपाध्याय/आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है. यहां एक शराबी पिता पर अपने 6 वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोप लगा है. घटना जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव की है. बच्चे की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर उसके पति ने बच्चे को पोखर में डुबो कर मार डाला है. महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, छह वर्षीय कार्तिक अपनी मां डॉली के साथ अपने ननिहाल भदेवा मझौली आया हुआ था. इस दौरान, शनि रस्तोगी अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने के लिए अपने ससुराल पहुंचा. आरोप है कि ससुराल में उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. डॉली ने पैसा देने से मना कर दिया तो शनि रस्तोगी अपने दोनों बेटों कार्तिक व कुणाल को लेकर घर से निकल गया. गांव के बाहर पोखर के पास पहुंच कर शनि अपने दोनों बेटों को पानी में डुबोने लगा. बड़ा बेटा कुणाल किसी तरह भाग निकला, लेकिन छह साल का कार्तिक खुद को बचा नहीं सका. हैवान पिता ने अपने छोटे बेटे को पोखर में डुबो कर मार डाला.

इस संबंध में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि मृतक बच्चे के मां ने तहरीर दिया है कि उसका पति शराब पीने के लिए उससे रुपयों की मांग करता था. पैसे नहीं देने पर उसने छह वर्षीय बेटे को पानी में डुबो कर मार दिया है. आरोपी शनि रस्तोगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, साक्ष्यों (सबूत) व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 14:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें