जबरदस्त है अगस्त्य का रेट्रो लुक, सुहाना-खुशी कपूर के बीच मुकाबला, पुराने जमाना याद दिलाएगा The Archies का टीजर


मुंबई. ज़ोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ का टीजर जारी कर दिया गया है. फिल्म का टीजर लॉन्च हो गया है. फिल्म में अगस्त्य नंदा ने आर्ची एंड्रयूज, सुहाना खान ने वेरोनिका लॉज, खुशी कपूर ने बेट्टी कूपर, डॉट ने एथेल मुग्स, मिहिर आहूजान ने जुगहेड जोन्स, वेदांग रैना ने रेगी मेंटल और युवराज मेंडा ने डिल्टन डौली का किरदार निभा रहे हैं. नेटफ्लिक्स और फिल्म की कास्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह एक म्यूजिक टीजर है जिसमें शुरू से लेकर आखिरी तक म्यूजिक है. फिल्म का सेट 1960 के दशक का है. सुहाना से लेकर खुशी तक सब रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं.

‘द आर्चीज’ के टीजर में खुशी को ऑरेंज और सफेद रंग की घुटने तक की ड्रेस में, सुहाना खान को प्रिंटेड सफेद शर्ट और ब्लैक टाइट्स और शॉर्ट ब्राउन ड्रेस में दिखाया गया है. अगस्त्य नंदा स्ट्रिप्स व्हाइट टी-शर्ट, ग्रे पैंट और डार्क ग्रे जैकेट में नजर आ रहे हैं. अदिति डॉट स्कर्ट-टॉप और हाफ स्वेटर में दिख रही हैं, जबकि मिहिर आहूजा प्रिंटेड व्हाइट शर्ट, सस्पेंडर्स के साथ ब्लैक ट्राउजर और गोल्फ कैप में हैं.

‘द आर्चीज’ के टीजर में सुहाना खान और खुशी कपूरा डांस चर्चा बटोर रहा है. दोनों पर रेट्रोल लुक काफी फब रहा है. सुहाना और खुशी एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं. टीजर में रिवरडेल के एक स्कूल के बच्चों की कहानी है, जिसमें प्यार, इमोशंस, गेम्स, म्यूजिक, डांस और ब्रेकअप की झलक देखने को मिल रही है.

” isDesktop=”true” id=”6570881″ >

नेटफ्लिक्स ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा, “द आर्चीज का पहला परफॉर्मेंस!! हमारे पास कहने को ज्यादा शब्द नहीं हैं क्योंकि उन्होंने सभी के दिलों को चुरा लिया है.” वहीं, सुहाना खान ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “क्या आप समय में वापिस जाने को तैयार हैं? द आर्चीज में आपका स्वागत है.”

Tags: Khushi Kapoor, Suhana Khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More