हर दिन बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ रही ये एसयूवी, टाटा-हुंडई के लिए खतरे की घंटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) की कीमत की घोषणा कंपनी ने 7 जून को की थी. कंपनी ने इसे 12.74 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है. इस कार का टॉप मॉडल 15.05 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है. इस कार के लॉन्च से पहले ही मार्केट में इसके लिए काफी बज क्रिएट हो चुका था.

थार को टक्कर देने वाली इस कार की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी 30,000 यूनिट्स बुक हो गई थीं. और जबकि डिलीवरी पूरे जोरों पर शुरू हो गई है, मारुति का कहना है कि रेट्रो स्टाइल वाले ऑफ-रोडर की मांग लगातार बढ़ रही है. मारुति सुजुकी इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव शशांक श्रीवास्तव के मुताबिक, कीमतों की घोषणा से एक दिन पहले जिम्नी की लगभग 92 बुकिंग हो रही थी. लॉन्च के बाद से, एसयूवी को हर दिन लगभग 151 बुकिंग्स मिल रही है, जिससे पता चलता है कि एसयूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

लॉन्च से पहले ही हिट
श्रीवास्तव ने आगे कहा कि 12.74 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी, जिम्नी की कीमत महिंद्रा थार 4X4 से अधिक है, जो 13.87 लाख रुपये से शुरू होती है. जिम्नी सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड रूप में 4WD के साथ आती है. इसके अलावा, जिम्नी में मानक के रूप में 6 एयरबैग मिलते हैं, जबकि थार के सभी वेरिएंट में केवल दो एयरबैग मिलते हैं. उन्होंने कहा कि 14.89 लाख रुपये में, जिम्नी पेट्रोल ऑटोमैटिक 4डब्ल्यूडी, थार एलएक्स 4डब्ल्यूडी ऑटोमैटिक की तुलना में लगभग 1.3 लाख सस्ता है, जिसकी कीमत 16.10 लाख रुपये है. श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि ज्यादातर बायर्स जिम्नी को अपने दूसरे या तीसरे वाहन के रूप में खरीद रहे हैं. ज्यादातर ग्राहकों की यह पहली कार नहीं है.

इंजन और पावर
मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कि आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन के साथ आता है. यह इंजन 104.8 पीएस का मैक्सिमम पावर और 134.2 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. मारुति की इस एसयूवी में 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प खरीदारों को मिलेगा. मारुति सुजुकी जिम्नी को AllGrip Pro टेक्नॉलजी के साथ बाजार में एंटर करेगी. माइलेज के मामले में यह एसयूवी शानदार होने की उम्मीद जताई जा रही है. मारुति जिम्नी का मुकाबला महिंद्रा थार से होगा जो वर्तमान भारतीय बाजार में खूब पसंद की जाती है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Mahindra Thar, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें