हेयर फॉल से हैं परेशान? रोज करें 5 योगासन, दूर होंगी बालों से जुड़ी समस्‍याएं, स्‍ट्रेस भी रहेगा दूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इन योगासनों को करने से सिर में ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
नियमित अभ्‍यास से आप स्‍ट्रेस के प्रभाव से भी खुद को बचा सकते हैं.

Yoga To Stop Hair Fall Immediately: योगाभ्यास ना केवल आपको मानसिक शांति पहुचाने और शरीरिक मजबूती बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि इसकी मदद से आप बालों को भी मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं. इसकी मदद से बालो की कई समस्‍याओं को दूर किया जा सकता है और इन्‍हें हेल्‍दी बनाया जा सकता है. यहां हम बता रहे हैं उन 5 योगाभ्‍यास के बारे में, जिन्‍हें रेग्‍युलर करने पर आप अपने बालों को झड़ने, असमय सफेद होने, पतले होने या गंजे होने से रोक सकते हैं.

बालों की समस्‍याओं को दूर करने वाले योगाभ्‍यास

शीर्षासन: दरअसल जब आप शीर्षासन (Sirshasana) करते हैं तो इस मुद्रा में सिर में रक्त का प्रवाह तेजी से बढ़ाता है. जिससे हेयर फॉलिकल्‍स में बेहतर पोषण मिलता है और बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है. इस योग में आपका सिर जमीन पर और पूरा शरीर ऊगर आसमान की तरफ सीधा खड़ा करना होता है.

सर्वांगासन: शीर्षासन के तरह ही सर्वांगासन (Sarvangasana) की मुद्रा में भी सिर में ब्‍लड का सर्कुलेशन तेज होता है जिसकी वजह से बालों की सेहत अच्‍छी होती है और बाल गिरने, सफेद होने जैसी समस्‍याएं दूर होती हैं. इसे फर्श पर लेट कर किया जाता है और पैरों को कंघों से दोनों हाथों की मदद से आकाश की तरफ सीधा रखा जाता है.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session: शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए रोज करें 3 योगासन, जकड़न की समस्‍या होगी दूर

अधोमुख संवासन: अधोमुख संवासन (Adho Mukha Avanasana) की मुद्रा में भी सिर में रक्त के प्रवाह में सुधार आता है और बालों के पोर्स में पोषण मिलता है. इस तरह बाल हेल्‍दी और मजबूत बनते हैं. इस पोजीशन में आपके हथेली और तलवों पर शरीर का पूरा वजन होता है जिसमें आपकी कमर उठी होती है और सिर नीचे की तरफ रहता है.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session: पाचन की रहती है समस्‍या, रोज करें ये 4 योगासन, दुरुस्त हो जाएगी पेट की सेहत

उत्तानासन यानी फॉरवर्ड बेंड: उत्तानासन (Uttanasana)) यानी कि फॉरवर्ड बेंड. इस मुद्रा में अपने पैरों को सीधा रखना होता है और आगे से झुकना होता है. इस योगाभ्‍यास से सिर में रक्त का प्रवाह बढ़ता है और इससे बालों के विकास में मदद मिलती है. दिमाग में बेहतर ब्‍लड सर्कुलेशन की वजह से स्‍ट्रेस भी दूर होता है.

उष्ट्रासन: उष्‍ट्रासन योगाभ्‍यास में गले और गर्दन सहित शरीर के ऊपरी हिस्‍से में रक्‍त का प्रभाव तेजी से होता है और सिर में भी ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है. जिससे बालों को बड़ी आसानी से फायदा मिलता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Benefits of yoga, International Yoga Day, Lifestyle, Yoga, Yogasan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें