
सिद्धांत राज/मुंगेर: तारापुर नगर क्षेत्र के राजगुरु मोहल्ला के रहने वाले जज्बाती युवक गोलू गौरव ने एक कठिन प्रण ठाना है. गोलू गौरव इस तपती गर्मी में अपनी फिक्र न करते हुए विश्व कल्याण और सनातन धर्म की परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए नंगे पांव तारापुर से केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निल चुके हैं. यह कठिन यात्रा 40 दिन में पूरा करने का संकल्प लेकर घर से निकले हैं. गोलू नंगे पांव केदारनाथ की कठिन यात्रा 40 दिनों में तय करेंगे.
इस प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप में जहां लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है, वहीं यह युवक गोलू केदारनाथ धाम की पूजा करने के लिए पैदल यात्रा पर निकल चुके हैं.गोलू गौरव विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बाबा केदारनाथ की तरह-तरह की फोटो को देखकर प्रभावित होता था. तब जाकर गोलू ने पैदल यात्रा का निर्णय लिया और वह अब इसे पूरा करने के लिए निकल चुका है. गोलू की यात्रा शुरू करने के मौके पर कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इनके बुलंद हौसले को देखते हुए उनके आवास पर पहुंचकर मंगलमई यात्रा पूरी करने के लिए शुभकामनाएं दी.
एक दिन में 30 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे गोलू
गोलू ने बताया कि पैदल यात्रा करीब 40 दिनों का होगा. गोलू ने बताया कि उनका कोई निजी मन्नत नहीं है. गोलू ने बताया कि विश्व का कल्याण के लिए और सनातन धर्म को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना करना है. इसको लेकर केदानाथ घाम तक की पैदल यात्रा कर रहे हैं. गोलू ने बताया कि एक दिन में लगभग 30 किलोमीटर की यात्रा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया भी जाएगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 10:50 IST






