
मुंबईः सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ओम राउत के निर्देशन में बनी मैग्नम ओपस ‘आदिपुरुष’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में सैफ अली खान भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, उन्होंने आदिपुरुष में ‘लंकेश’ का किरदार निभाया है. फिल्म में अभिनेता के लुक पर लगातार बवाल मचा हुआ है. इस बीच सैफ का एक और वीडियो सुर्खियों में है. जिसमें वह अपने बेटों इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान के साथ नजर आ रहे हैं. सैफ को अपने बच्चों के साथ थिएटर से अपना रास्ता बनाकर निकलते हुए देखा जा सकता है. इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर पहले से ही ट्रोल हो रहे अभिनेता अब नेटिजंस के निशाने पर आ गए हैं.
दरअसल, सैफ अपने दोनों बेटों के साथ ‘आदिपुरुष’ देखने पहुंचे थे. ऐसे में वह जब थिएटर से बाहर निकलने लगे तो थिएटर के बाहर मौजूद पैपराजी ‘जय श्री राम-जय श्री राम’ के नारे लगाने लगते हैं. इस दौरान सैफ ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जो नेटिजंस को रास नहीं आया. एक तरफ जहां, सैफ को पैपराजी आदिपुरुष को लेकर बधाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया और थैंकयू बोलते हुए आगे निकल गए.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सैफ अली खान का ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें अभिनेता कैमरे की ओर देखते हुए हाथ मिलाते हैं और फिर हाथ जोड़कर सबका अभिवादन करते हैं. अब सोशल मीडिया पर यूजर इस बात को लेकर नाराज हो गए हैं कि ‘आदिपुरुष’ में ‘लंकेश’ के किरदार में दिखाई दे रहे अभिनेता ने आखिरकार पैपराजी के ‘जय श्री राम’ कहने पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी. कई यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर सैफ को निशाने पर लिया है.
.
Tags: Adipurush, Bollywood, Saif ali khan, Taimur Ali Khan
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 10:30 IST






