MP Rain Alert: आज से प्रदेश पर दिखेगा बिपरजॉय का असर, 11 जिलों में गिरेगा पानी, कई जगह चलेगी लू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. गुजरात में तबाही मचाने वाले तूफान बिपरजॉय का 18 जून से मध्य प्रदेश पर असर दिखने लगेगा. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में दो तरह के मौसम दिखाई देने के आसार हैं. कुछ जिलों में बादल छाएंगे और बारिश होगी, वहीं कुछ जिलों में लू चलेगी. विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. 17 जून को प्रदेश के 9 जिलों में पानी गिरा और कई जगह तेज हवाएं चलीं.

मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल, छतरपुर, रतलाम, उज्जैन, धार, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकला, ग्वालियर, पन्ना और मुरैना जिलों में बादल छाएंगे और बारिश होगी. जबकि, दमोह, जबलपुर, उमरिया, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, और सिवनी में लू चलने के आसार हैं. 17 जून को भी रीवा, सिवनी, सीधी, दमोह और जबलपुर में लू चली थी. यहां पारा 41 डिग्री के ऊपर था.

इस सीजन में हो सकती है अच्छी बारिश
भोपाल मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में 25 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है. बीते दिनों भोपाल बड़वानी धार, बालाघाट, अनूपपुर, सिवनी समेत कई इलाकों में प्री मानसून गतिविधियां देखी गई हैं. एमपी में फिलहाल तूफान का असर नहीं है, लेकिन 18, 19 जून के करीब ग्वालियर चंबल इलाके में तूफान के कारण बारिश गरज चमक की संभावना है. इस सीजन मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है. पिछले मानसून सामान्य से अधिक वर्षा के चलते प्रदेश के डेम और वोटर रिसोर्स अच्छे से रिचार्ज हो गए थे.

Tags: MP weather, MP Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें