मुझे भाई मत बोला करो… जब 14 साल की शैला को दिल दे बैठे शोले के गब्बर, क्यों बोले ससुरजी- ये शादी नहीं हो सकती


मुंबईः जब कभी बॉलीवुड के किसी विलेन की चर्चा होती है तब साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ (Sholay) के डाकू गब्बर का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकताहै. खूंखार आंखों और लोगों को मारकर ठहाके लगाने वाला, ‘ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर’ और ‘कितने आदमी थे’ जैसे डायलॉग बोलने वाला खतरनाक विलेन, जिससे हर कोई डरने लगा था. शोले में ये डाकू गब्बर सिंह का किरदार अभिनेता अमजद खान (Amjad Khan) ने निभाया था, जो लोगों के दिलों में आज भी बसा हुआ है. आज भले ही अमजद खान दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका गब्बर का किरदार आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है. अमजद खान के किरदार की ही तरह, उनकी लव स्टोरी भी कम फेमस नहीं है.

अमजद खान ने साल में शैला खान 1972 में शादी की थी, हालांकि, अमजद शैला को तभी दिल दे बैठे थे जब वह 14 साल की थीं. इस बात का खुलासा खुद शैला खान ने किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी और शोले के गब्बर यानी अमजद खान की लव स्टोरी का खुलासा किया था.

शैला ने फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में अपनी और अमजद खान की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो और अमजद मुंबई के बांद्रा में एक-दूसरे के पड़ोसी थे और शैला अमजद को जयंत अंकल के बेटे के तौर पर जानती थीं. उनकी उम्र उन दिनों सिर्फ 14 साल थी और वह स्कूल में पढ़ती थीं, जबकि अमजद कॉलेज में पढ़ते थे. दोनों ही एक-दूसरे के साथ बैडमिंटन खेलते थे.

शैला ने आगे बताया कि वो अमजद खान को तब भैया कहती थीं. ऐसे में अमजद ने उनसे कहा कि मुझे भैया मत कहा करो. आगे शैला ने बताया कि एक दिन जब वह स्कूल से लौट रही थीं तो वहां अमजद खान वहां आ गए और बोले कि जल्दी से बड़ी हो जाओ, मैं तुमसे शादी करूंगा. इसके कुछ ही दिनों बाद अमजद ने शैला के घर पर शादी का प्रस्ताव भेज दिया. लेकिन, शैला कि उम्र कम होने के चलते उनके पिता ने शादी के लिए मना कर दिया. हालांकि, दोनों के प्यार का सिलसिला जारी रहा और 1972 में दोनों ने शादी कर ली.

शादी के बाद अमजद और शैला के तीन बच्चे हुए. अमजद के बड़े बेटे शादाब खान ने ‘राजा की आएगी बारात’ से डेब्यू किया था. ये रानी मुखर्जी की भी डेब्यू फिल्म थी. 1997 में रिलीज हुई ये फिल्म उन दिनों खूब चर्चा में रही थी. फिल्म में शादाब और रानी के अलावा गुलशन ग्रोवर, मोहनीश बहल, दिव्या दत्ता, सईद जाफरी जैसे सितारे भी अहम रोल में थे.

Tags: Amjad Khan, Bollywood, Entertainment, Sholay

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More