दांतों का पीलापन करता है शर्मिंदा, 5 चीजों का करें इस्तेमाल, घर बैठे मोती जैसे चमक जाएंगे आपके दांत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Tips to Get Rid of Yellow Teeth: रोजाना अच्छी तरह से दांतों की सफाई करने के बावजूद कई बार दांतों में पीलापन आ जाता है. इसे दूर करने के लिए बहुत लोग तरह-तरह के टूथपेस्ट और डेंटल केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके नतीजे बेहतर नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में आप कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो दांतों के पीलेपन (Yellow teeth) को दूर करने में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

01

सरसों का तेल और नमक: दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप सरसों के तेल और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आधा चम्मच सरसों का तेल लें और इसमें एक चुटकी नमक मिक्स कर लें. फिर इस मिक्सचर से दो-तीन मिनट तक अपने दांतों की मसाज करें. इससे दांतों का पीलापन दूर होता है और दांत मोती जैसे सफेद होते हैं. (Image-Canva)

02

मस्टर्ड ऑयल और हल्दी पाउडर: दांतों को चमकाने और इनका पीलापन दूर करने के लिए आप सरसों के तेल और हल्दी की मदद भी ले सकते हैं. इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी पाउडर लें और इसमें आधा चम्मच सरसों का तेल मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें. फिर इस मिश्रण को अपने दांतों व मसूड़ों पर लगाकर तीन-चार मिनट तक मसाज करें. इससे आपके दांत साफ होने के साथ मजबूत भी होंगे. (Image-Canva)

03

केले का छिलका: दांतों को चमकाने के लिए आप केले का छिलका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप केले को छील लें. फिर इसके छिलके का एक टुकड़ा लें और अंदर सफेद पार्ट की ओर से इसको दो-तीन मिनट तक दांतों पर हल्के हाथों से धीरे-धीरे रगड़ें. फिर नॉर्मल तरह से ब्रश कर लें. कुछ ही दिनों में आपके दांतों का पीलापन दूर होगा और दांतों में चमक बढ़ने लगेगी. (Image-Canva)

04

बेकिंग सोडा और नींबू का रस: दांतों को मोती जैसा चमकाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का रस भी काम में ले सकते हैं. इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाकर दांतों की सफाई करें. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरीके से कुल्ला कर लें. इस रेमेडी को एक मिनट से ज्यादा देर तक फॉलो न करें क्योंकि इससे दांतों के इनैमल को नुकसान भी हो सकता है. (Image-Canva)

05

स्ट्रॉबेरी का पेस्ट: दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक फ्रेश स्ट्रॉबेरी लेकर इसको अच्छे से मैश कर लें. फिर इसको दांतों पर अप्लाई करके दो मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक मिनट तक दांतों की मसाज करें और फिर साफ़ पानी से कुल्ला कर लें. इससे दांतों का पीलापन दूर होता है और चमक बढ़ने लगती है. (Image-Canva) (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें