ENG vs AUS: उस्मान ख्वाजा का बर्मिंघम में धमाल, ऑस्ट्रेलिया की कराई जबर्दस्त वापसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ख्वाजा का बर्मिंघम में धमाल
ऑस्ट्रेलिया की कराई जबर्दस्त वापसी

बर्मिंघम. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजी उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के नाबाद शतक से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 298 रन बनाकर वापसी करने की ओर कदम बढ़ाए हैं. इंग्लैंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया अब भी 95 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया हालांकि पहले सत्र में दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (00) का विकेट पहली गेंद और फिर दूसरे नंबर के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (16) का विकेट गंवाने के बाद बेहतर महसूस कर रहा होगा.

टीम के लिए फिलहाल उस्मान ख्वाजा 265 गेंद में 126 रन बनाकर खेल हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कैरी 61 गेंद में 40 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. सुबह के सत्र में तीन विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में बेहतर प्रदर्शन किया. ख्वाजा और ट्रेविस हेड (50) ने चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े. हेड ने मोईन अली पर कुछ आकर्षक शॉट खेले लेकिन इंग्लैंड के इस ऑफ स्पिनर ने अंतत: उन्हें मिडविकेट पर जैक क्राउली के हाथों कैच करा दिया.

यह भी पढ़ें- नितिन मेनन का कबूलनामा, भारतीय स्टार क्रिकेटर अंपायर पर बनाते हैं दबाव

ख्वाजा और दुनिया के तीसरे नंबर के बल्लेबाज हेड ने तेजी से रन बटोरे. दोनों तीन विकेट पर 67 रन के स्कोर पर एक साथ आए. ख्वाजा ने भी मोईन पर दो छक्के मारे. ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 14 रन से की. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (09) दिन के सातवें ओवर में ब्रॉड की ऑफ साइड से बाहर की गेंद को विकेटों पर खेल गए. अगली की गेंद पर लाबुशेन (00) ने बेयरस्टो को कैच थमा दिया.

ख्वाजा और दुनिया के दूसरे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (16) ने अगले एक घंटे से अधिक समय तक मेजबान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा. स्टोक्स ने हालांकि अपने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ को पगबाधा करके ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया. स्मिथ ने डीआरएस लिया लेकिन फैसला मेजबान टीम के पक्ष में गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. कंगारू टीम को चौथा झटका हेड (50) और पाचवां झटका ग्रीन (38) के रूप में लगा. (भाषा इनपुट के साथ)

Tags: ENG vs AUS, England vs Australia, Usman khawaja

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें