
मुंबईः फिल्म मेकर सलिल चतुर्वेदी इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त चल रहे है. फिल्म निर्माता ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए कमर कस ली है और जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं. अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सलिल काफी चर्चा में हैं, क्योंकि उनका दावा है कि वह दर्शकों को बेहद खास परोसने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने इस फिल्म खुलकर चर्चा की और बताया कि इसके लिए उन्होंने फिल्म निर्माण कंपनी ‘परपज एंटरटेनमेंट’ से हाथ मिलाया है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन रामपाल सलिल की इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं. अर्जुन इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. हालांकि, उनके अपोजिट फीमेल लीड में कौन सी हसीना दिखाई देगी और ना ही फिल्म की अन्य कास्टिंग की डिटेल सामने आई है. आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए अर्जुन के नाम की पुष्टि की गई है.
मेकर्स का दावा है कि फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को भरपूर इमोशन्स देखने को मिलेंगे. अर्जुन रामपाल इन दिनों गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर की गर्लफ्रेंड जल्दी ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. गैब्रिएला पहले ही एक बच्चे की मां बन चुकी हैं. वहीं अर्जुन की पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां हैं.
मेकर्स ने अभी तक फिल्म के टाइटल का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. उम्मीद है जल्दी ही मेकर्स फिल्म के टाइटल और अन्य स्टार कास्ट का ऐलान करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी. जल्दी ही फिल्म से एक्टर्स के लुक और टीजर-ट्रेलर जारी किया जा सकता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 10:43 IST






