
विनय अग्निहोत्री/भोपाल : आजकल दुनिया हार्ड एंड फ़ास्ट की लाइफ बीता रही है. ऐसे में हमारे खान – पान और रहन – सहन पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। आज सभी जगह फास्ट फूड की मांग बढ़ती ही जा रही है। फास्ट फूड बहुत कम समय में बन जाते हैं और यह हमारे बजट में मिल जाते हैं, इसीलिए ऑफिस वर्कर, स्टूडेंट्स समेत सभी वर्ग के लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं. इन फ़ास्ट फ़ूड में अच्छाई के साथ- साथ कुछ बुराई भी है जिनसे हमें सावधान रहना चाहिए.
एमपी जोन 2 में लगती है दुकान
आईये आज बात करते है ऐसे ही एक फूड स्टॉल चलाने वाले मारुति से जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन 2 में रहती है। इनकी खासियत है कि ये 10 रुपए में इडली 10 रुपए में समोसा आदि बेचते है. मारुति का कहना है कि मैंने 15 से 20 साल मार्केट सेक्टर में और कई मिडिया संस्थान में काम किया वहां पर मुझे बहुत अच्छे एक्सपीरियंस मिले. मेरी जॉब छूटने के बाद मैंने सोचा क्यों ना मैं एक ऐसा बिजनेस करूं जो स्टूडेंट के काम आए और मैंने अपना स्टॉल लगाने के बारे में सोचा.अभी मेरे स्टॉल को करीब 3 महीने होने को है मैं अपनी स्टॉल में इडली, समोसा, मोमोज, आलू पराठा, मेदू बड़ा, सूजी उपमा, रागी उपमा, मिक्स ठोकला, अप्पे 10 रुपए में देता हूं.
पूरे मध्यप्रदेश में 108 स्टॉल खोलने का प्लान
मारुती का कहना है आज मैं इस बिजनेस को खोल कर काफी खुश हूं.मेरा सपना है कि मैं पूरे मध्यप्रदेश में 108 स्टॉल ऐसे और लगाऊं.ऐसे स्टॉल जहां स्टूडेंट और मिडिल क्लास फैमिली को एक अच्छा सा स्ट्रीट फूड खाने को मिल जाए.हम किसी भी तरह का केमिकल यूज नहीं करते हैं अच्छी तरह क्वालिटी का इस्तेमाल करते हैं. मारुति बताते हैं कि वे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से है और उनके दुकान का नाम कनक है.
.
Tags: Bhopal news, Food, Food 18, Local18, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 22:23 IST






