अयोध्या में चल रही करोड़ों की योजनाएं, रामलला के मंदिर में विराजमान होने से पहले पूरे होंगे सारे कार्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अयोध्या जिसकी पहचान आज विश्व के मानचित्र पर लगातार स्थापित हो रही है. मुख्यमंत्री योगी ने जब से यूपी की कमान संभाली है, तब से अयोध्या उनकी प्राथमिकताओं में है. शायद यही वजह है कि जब भी मुख्यमंत्री कर्म भूमि अयोध्या आते हैं तो करोड़ों की परियोजनाएं राम नगरी को देते हैं.

इन दिनों अयोध्या में लगभग 32,000 करोड़ों रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं. एक तरफ भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है. वहीं श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. इतना ही नहीं अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है.

भगवान राम 2024 में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. उस समय दुनिया अयोध्या का वैभव देखेगी. अयोध्या में मल्टी लेवल पार्किंग से लेकर चौड़े मार्ग इन दिनों बनाए जा रहे हैं. भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण तक जाने के लिए 3 पथ का निर्माण भी किया जा रहा है जो दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा.

अयोध्या में ये हो रहे प्रमुख विकास कार्य
अब बात धर्म नगरी में बड़ी योजनाओं के बारे में जिस पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं. अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है, जिसमें प्रथम चरण में लगभग 240.89 करोड़ रुपए तो दूसरे चरण में 484 करोड़ रुपए की लागत आ रही है. अयोध्या आने वाले सभी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जा रहा है. जिसका कुल खर्च लगभग 469.88 करोड़ रुपए आ रहा है. इतना ही नहीं इसके अलावा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 140 करोड़ रुपए खर्च होने हैं.

ऐसे बदल रही तस्वीर
वहीं अयोध्या को अन्य धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. जिसमें अयोध्या रिंग रोड का निर्माण होना है सड़क का चौड़ीकरण होना है. पंचकोशी और 14 कोसी परिक्रमा में पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार होगा. आपको अंदाजा लग गया होगा कि कैसे अयोध्या का कायाकल्प हो रहा है. कैसे भगवान राम की नगरी की तस्वीर बदल रही है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें