Purnia News : महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बनता है दिव्यांगता सर्टिफिकेट, पहुंचे अधीक्षक कार्यालय


विक्रम कुमार झा/पूर्णिया.आप दिव्यांग हैं या आपके आसपास कोई भी दिव्यांग व्यक्ति हैं, जिन्हें दिव्यांगता सर्टिफिकेट या यूडीआईडी कार्ड बनवाना हो तो आप पूरी ख़बर पढ़ें. अगर अब तक कार्ड नहीं बना हो वैसे दिव्यांग लोगों के लिए जरूरी है कि अगर आप हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूर्णिया राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल आएं. यहां निश्चित रूप से आसानी से आपकी दिव्यांग सर्टिफिकेट बन जाएगा.

जानकारी देते हुए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ.वरुण कुमार ठाकुर कहते हैं कि आजकल कई दिव्यांग लोगों को सर्टिफिकेट बनवाना होता है. पर वह दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बना पाते हैं. उन्होंने कहा कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दिव्यांगता से जुड़ी जानकारियां सर्टिफिकेट बनाने से जुड़ी जानकारी नहीं होते हैं. वह फर्जी आदमी के संपर्क में आकर या बिचौलिए के चक्कर में फस जाते हैं. दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाने के दर-दर भटकते रहते हैं. लेकिन उसका दिव्यांग का सर्टिफिकेट नहीं बन पाता है.

सबसे आसान तरीका से बनेगा आपका काम
अधीक्षक ने कहा कि अगर आपके आसपास कोई दिव्यांग हो और उन्हें दिव्यांगता से जुड़ी सर्टिफिकेट और यूडी आईडी कार्ड बनवाना हो तो उन्हें टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर के ओपीडी कार्यालय से सटे अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे. यहां आप डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में अपना जांच कराकर आधार सत्यापन कराते हुए दिव्यांगता सर्टिफिकेट और यूडी आईडी कार्ड बनवा सकते हैं.

दिव्यांगता प्रमाणित होने के 3 दिन बाद मिल जाएगा सर्टिफिकेट
हालांकि उन्होंने कहा कि दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दिव्यांग आवेदकों को सर्वप्रथम ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा. फिर छाया प्रति लेकर आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की दो फोटो के साथ पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में आकर जमा करने होंगे. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम के द्वारा उनका सत्यापन और उसके दिव्यांगता को प्रमाणित किया जाएगा. जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा दिव्यांग का प्रमाणित होने के बाद दो 4 दिनों के अंदर उन्हें दिव्यांगता सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा. जिसके बाद उन्हें सरकार से मिलने वाली हर तरह की लाभ मिल पाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 20:24 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More