ऋषिकेश का एक मशहूर स्टॉल, जहां की टिक्की नहीं बल्कि आलू चाट के दीवाने हैं लोग


ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: योगनगरी ऋषिकेश ना केवल योग बल्कि अपने खानपान के लिए भी काफी मशहूर है. यहां मिलने वाले स्ट्रीट फूड जैसे- चाट, समोसे, कचौड़ी, जलेबी का तो कोई जवाब ही नहीं है. ऋषिकेश में कई सारे चाट के स्टॉल हैं लेकिन स्वर्गाश्रम के बाहर मिलने वाली आलू चाट का स्वाद तो लाजवाब है. यह आलू चाट अपने स्वाद के चलते सालों से ऋषिकेश घूमने आए सभी पर्यटकों का दिल जीतते आ रहा है.

ऋषिकेश के राम झूला पर स्वर्गाश्रम के बाहर कई सारे स्टॉल लगते हैं. उन्हीं में से एक है चंदू के मशहूर छोले कुल्चे, जहां के छोले कुल्चे के साथ ही आलू चाट भी काफी प्रसिद्ध है. स्टॉल के मालिक सोनू बताते हैं कि उन्हें यहां स्टॉल लगाते हुए 10 साल हो गए हैं. इस स्टॉल में आलू चाट के साथ ही आलू टिक्की, स्वादिष्ट बंद टिक्की, बन छोले और छोले कुल्चे भी मिलते हैं, लेकिन यहां घूमने आने वाले पर्यटक हमारी करारी आलू की चाट खाना काफी पसंद करते हैं.

मात्र 40 रुपये में आलू चाट का जबरदस्त स्वाद
सोनू बताते हैं कि आलू चाट बनाने के लिए आलू को उबाल कर छोटे छोटे पीस में काटना होता है. जिसके बाद इनके तेल में हल्का सा फ्राई किया जाता है. इन फ्राइड आलू को इनके द्वारा बनाई गई चटनी और नींबू के साथ परोसा जाता है. इसकी एक प्लेट की कीमत 40 रुपये है. बाकी अन्य खाद्य सामग्री के दाम भी 20 रुपये से लेकर 40 रुपये तक हैं.

पर्यटकों को खूब पसंद आती है आलू चाट
नरेश बताते हैं कि वह हरियाणा के रहने वाले हैं और ऋषिकेश घूमने आए हुए हैं. स्वर्गाश्रम से गुजरते समय उन्होंने यह स्टॉल देखा और यहां आलू चाट खाई. यहां मिलने वाली आलू चाट का स्वाद उन्हें काफी पसंद आया. उन्होंने आज तक इतनी स्वादिष्ट आलू चाट कभी नहीं खाई. अगर आप ऋषिकेश घूमने आ रहे हैं, तो राम झूला के पास स्थित स्वर्गाश्रम के बाहर चंदू के मशहूर छोले कुल्चे स्टॉल पर आलू चाट का स्वाद जरूर लें. यहां आपको सुबह 8 बजे से रात को 10 बजे तक आलू चाट खाने को मिल जाएगी.

Tags: Local18, Rishikesh news, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More