
नई दिल्ली. साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोल्जर’ (Soldier) बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और बॉबी देओल (Bobby Deol) लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी और गानों को भी काफी पसंद किया गया था. फिल्म ‘सोल्जर’ के क्लाइमैक्स की शूटिंग से के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि प्रीति जिंटा कई दिनों तक शूटिंग से गायब रही थीं. ये खुलासा खुद प्रीति जिंटा ने अपनी एक पोस्ट के जरिए किया था.
किसी भी फिल्म को बनाने के पीछे कई ऐसी चीजें होती हैं जो बाद में सुनहरी यादें बन जाती हैं. एक्टर्स कई बार पर्दे के पीछे के किस्से याद कर पुरानी यादें ताजा करते हैं. फिल्मी सितारों के फैंस भी इन अपने चहीत स्टार के किस्से कहानियों के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते है. प्रीति जिंटा ने भी फिल्म ‘सोल्जर’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान वह एक बड़ी वजह के चलते कई दिनों तक सेट से गायब रही थीं.
करियर में 350 फिल्मों में किया काम, सलमान-शाहरुख भी नहीं तोड़ पाए इनकी सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड
टाइटल ट्रैक शेयर खोल दिया था सीक्रेट
प्रीति जिंटा ने 20 नवंबर साल 2022 को इंस्टाग्राम पर सोल्जर फिल्म के टाइटल ट्रैक को शेयर करते हुए लिखा था, सोल्जर वैसे मेरी दूसरी रिलीज थी लेकिन इसे मैं पहले ही साइन कर चुकी थी. सच कहूं तो उस दौरान मैं काफी कनफ्यूज थी कि मैं एक नाम वाले दो डायरेक्टर्स के साथ कैसे काम कर पाऊंगी? थैंक्यू अब्बास भाई और मस्तान भाई. मुझे इस काबिल समझने के लिए मुझे ये चांस देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया रमेश जी. बात उस वक्त की है जब राजस्थान में क्लाइमैक्स की शूटिंग चल रही थी मैं अपने साइकोलॉजी के एग्जाम के लिए चली गई थी और करीब एक हफ्ते से ज्यादा वक्त तक सेट से गायब रही. लेकिन उस समय मुझ पर नाराज ना होने के लिए शुक्रिया. मुझे एक्टिंग की दुनिया में लाने के लिए थैंक्यू बॉबी…सरोज जी मैं आपको हमेशा मिस करूंगी. आपने मुझे सिखाया कि कैसे एक्ट्रेस बनते हैं.
.
Tags: Bobby Deol, Bollywood actress, Entertainment, Entertainment news., Preity zinta
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 18:25 IST






