Multilevel parking not being used in Bilaspur traffic problem still persist  – News18 हिंदी

सौरभ तिवारी/बिलासपुर. मई के महीने में बिलासपुर शहर को multilevel parking की सौगात मिली. यह मल्टीलेवल पार्किंग नेहरू चौक कलेक्ट्रेट के पास बनाई गई है. इस जगह पर कलेक्ट्रेट, कोर्ट, एसपी ऑफिस और अन्य कार्यालय सभी एक जगह होने से यहां वाहनों की संख्या अत्यधिक होती है. इसे देखते हुए इस जगह पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई. पार्किंग के शुरू होने की बाद कुछ दिनों तक तो यहां गाडियां खड़ी हुई. अधिकारी और कर्मचारियों ने लोगों को यहां गाडियां खड़ी करने के लिए कहा, पुलिस द्वारा भी यहां आने वाले लोगों को पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करने की हिदायत दी गई. लेकिन वहीं कुछ दिनों बाद हाल जस का तस होता दिखाई दे रहा.
लोग अब फिर से सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कार्यालयों में जाने लगे हैं. आम जनता तो ठीक पुलिस की गाड़ी और अन्य सरकारी गाड़ी भी आपको सड़क पर ही लगी दिख जाएगी. वहीं इन गाड़ियों को देख आम लोग भी सड़क पर गाड़ी खड़ी कर चले जाते हैं. सड़क पर गाड़ी खड़ी होने से यहां ट्रैफिक जाम और भीड़ की स्थिति निर्मित होगी.

13 मई को सीएम ने किया था उद्घाटन
कलेक्टोरेट परिसर में लगभग 25 हजार वर्ग फीट में मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण किया गया है. 16 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बनाए गए इस मल्टीलेवल कार पार्किंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर और बनाए गए हैं. इस मल्टीलेवल पार्किंग में 257 कार और 333 बाइक पार्किंग की क्षमता है. 13 मई को सीएम भूपेश बघेल ने इसका शुभारंभ किया था.

शुभारंभ के बाद से निगम और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए लगातार सड़कों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया था. लेकिन फिर पुलिस के ना रहने पर लोग चार पहिया और दो पहिया वाहनों को कलेक्टोरेट के सामने सड़क किनारे पार्क करने लगे हैं. इससे सड़क पर फिर से जाम लगने लगा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 18:08 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More