नौरादेही को बाघों से आबाद करने वाले टाइगर किशन की मौत, 4 दिन पहले जंग में हुआ था जख्मी


अनुज गौतम, सागर. मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अभ्यारण नौरादेही में बाघों को आबाद करने वाले किशन यानी कि N2 बाघ की टेरिटरी संघर्ष के बाद मौत हो गई है. 4 दिन पहले अभ्यारण में बाघ किशन और बाहर से आए बाघ N3 के बीच टेरेटरी को लेकर संघर्ष हुआ था जिसमें बाघ किशन जख्मी हो गया था, उसके चेहरे और जबड़े के पास घाव के निशान थे.

पन्ना से आई डॉक्टर की टीम और रहली के वेटनरी डॉक्टर के द्वारा उसका 3 दिनों से इलाज किया जा रहा था. इलाज के बाद बाघ के स्वास्थ्य में सुधार भी आ रहा था लेकिन सुबह वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने नौरादेही रेंज की बामनेर नदी के किनारे N2 को देखा तो वह मृत पाया गया. जिसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और टाइगर एन 2 के पोस्टमार्टम के लिए टीम को पन्ना से बुलाया जा रहा है ,

डॉक्टर की पैनल के द्वारा टाइगर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उसके अन्य कारणों का खुलासा हो पाएगा कि टाइगर की जान कैसे गई. नौरादेही एसडीओ सेवाराम मलिक ने बताया कुछ दिन पहले टाइगर एन 2-एन 3 मैं टेरिटरी फाइटिंग हुई थी. जिसमें 3 दिन से टाइगर एन 2 का इलाज किया जा रहा था. आज सुबह पेट्रोलिंग में यह मृत पाया गया है.

प्रदेश के सबसे बड़े नौरादेही अभयारण्य में टेरिटरी को लेकर बाघों के बीच पहली बार पांच साल में संघर्ष देखने को मिला था. एमपी के सागर दमोह नरसिंहपुर जिले की सीमाओं में फैले नौरादेही में बाघ एन-2और एन-3 से बीच घमासान लड़ाई हुई थी. लड़ाई में एन-2 बाघ किशन जख्मी हुआ हुआ था बाघ पुनर्स्थापन प्रोजेक्ट के तहत साल 2018 में शिफ्टिंग के बाद पहली बार नौरादेही अभयारण्य में टेरिटरी को लेकर बाघों के बीच लड़ाई हुई थी.

Tags: Local18, Mp news, Sagar news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More