गर्मी से बचने के लिए आ गई AC Bed Sheet, बेड पर बिछते ही हो जाएगी बर्फ की तरह ठंडी, कंफर्ट का भी रखेगी ख्याल

हाइलाइट्स

एसी बेड शीट में होता है स्पेशल किस्म का फॉम
कूलिंग के साथ इससे जोड़ों के दर्द में मिलती है राहत
एसी बेड शीट पर फिलहाल मिल रहा है डिस्काउंट

नई दिल्ली. जून का मिड आ गया है फिर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही. उत्तर भारत में मानसून आने में अभी 15 से 20 दिन का समय लगेगा. ऐसे में आपको गर्मी से काफी परेशानी हो रही होगी. साथ ही आप सभी कमरों में एसी या कूलर नहीं लगा सकते. ऐसे में हम आपके लिए AC Bed Sheet की जानकारी लेकर आए हैं, जो कि जून की तेज गर्मी में यूज करने पर ठंडक देगी.

AC Bed Sheet को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं. अगर AC Bed Sheet को आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं, तो आपको डिस्काउंट भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें : चिलचिलाती धूप में ये डिवाइस देगा सर्दी जैसा अहसास, बस 999 रुपये है कीमत, गले में डालकर बटन दबाते ही कर देगी कूल-कूल

AC Bed Sheet में होती है ये टेक्नोलॉजी
एसी बेड शीट में स्पेशल किस्म का फॉम दिया जाता है, जिसे Sense – BodyIQ Orthopedic Memory Foam कहते हैं, जो कि बेड शीट मे कूलिंग देता है. इसके अलावा इस बेड शीट में एक दूसरी खासियत और है, ये बेड शीट कमर दर्द और जोड़-अकड़न की समस्या में आराम देती है. इसी वजह से इस बेड शीट की डिमांड काफी ज्यादा रहती है.

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम रील्स बनाने का भूत पड़ेगा भारी! करनी पड़ सकती है हवालात की सैर, इन जगह पर बनाई रील्स तो टूटेगा कानून

कंपनी का दावा है कि एक बार बेड पर फिट होने के बाद ये बॉडी वेट के अनुसार सेट हो जाती है. साथ ही रीढ़ की हड्डी को ठीक करने में भी काफी मदद करती है. PCM की मदद से ये शरीर को ठंडा करने में भी काफी मदद करती है. कंफर्ट के लिए कंपनी ने Best Foam Technology का इस्तेमाल किया है. साथ ही आपको कितनी भी गर्मी लग रही हो, इस पर लेटते ही आपको ठंडक महसूस होने लगती है. यानी बस एक बार बेड पर बिछते ही कूलिंग होने शुरू हो जाती है.

AC Bed Sheet की प्राइस
एसी बेड शीट को आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. एसी बेड शीट को ई-कॉमर्स साइट पर 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन फिलहाल इस पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में एसी बेड शीट को आप केवल 11,998 रुपये में खरीद सकते हैं.

Tags: Air Conditioner, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More