विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुर और देवर रखता था ‘गंदी नजर’, शव जलाने की तैयारी कर रहे थे ससुराली


जमुई. जिले के खैरा थाना इलाके के कोदवरिया गांव में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मायके वालों ने इसे हत्या का का मामला बताते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाया है.  विवाहिता का नाम पूनम कुमारी है, जिसकी शादी एक साल पहले ज्योतिष कुमार नाम के युवक से हुई थी. पूनम का मायके बांका जिले के बेलहर इलाके के सरसंडा गांव है.

जानकारी के अनुसार, मायके वालों को जब पूनम की मौत की जानकारी मिली, तब सभी बेटी के घर पहुंचे. इस बीच पूनम के शौक को दफनाने की प्रक्रिया ससुराल वाले कर रहे थे. बेटी के मौत के बाद मां आरती देवी ने बेटी के ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाया है. मां का कहना है कि उसके ससुर की बुरी नजर बहू पर थी. बेटी की मौत के बाद रोती बिलखती मां ने बताया कि पूनम के ससुर शंकर रविदास और बड़े देवर केदार दास की उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखते थे. उसका दामाद केरल में मजदूरी करता है. ससुर और बड़ा देवर कई बार उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाना चाहता था. इसी को लेकर ही उसके साथ मारपीट हुई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही महीने के बाद देवर और ससुर पूनम के साथ मारपीट करते थे, जिसको लेकर कई बार मायके वालों ने बेटी के ससुराल में ग्रामीणों के साथ पंचायत भी की थी. मायके वाले पूनम को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे, लेकिन भरोसा देकर सास, ससुर और देवर ने मायके वालों को वापस भेज दिया था.

एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि नवविवाहिता के शव को ससुराल वाले दफनाने की कोशिश में जुटे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू किया है. मायके वालों ने अभी आवेदन नहीं दिया गया है. मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Apna bihar, Bihar crime news, Bihar police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More