राम-रावण-हनुमान के लुक पर भड़के लोग, ‘आदिपुरुष’ को बॉयकॉट करने की उठी मांग, कहा- ये हमारी संस्कृति का अपमान है

नई दिल्ली. सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं. कुछ लोगों को ये फिल्म अच्छी लगी है, तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म और मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस मूवी में भगवान राम, रावण और हनुमान जी के लुक को देखकर लोग बुरी तरह बिफर गए हैं. यूजर्स ने फिल्म की आलोचना में इतने सारे पोस्ट शेयर किए हैं कि ट्विटर पर ‘बॉयकॉट आदिपुरुष’ ट्रेंड करने लगा है.

प्रभास की ‘आदिपुरुष’ को बॉयकॉट करने की उठी मांग
कई लोगों ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रभास और कृति सैनन की ‘आदिपरुष’ रामायण और भारतीय संस्कृति का अपमान है. इतना ही नहीं कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ को बैन करने की मांग कर दी है. कई लोगों ने इस फिल्म के लीड किरदारों के लुक पर भी अपनी आपत्ति जाहिर की है.

(फोटो साभार: Twitter)

‘आदिपुरुष’ के किरदारों के लुक पर लोगों ने जताई आपत्ति
ट्विटर पर आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘मैं रामायण को एक हजार बार देखूंगी, लेकिन आदिपुरुष को बॉयकॉट करूंगी’. दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, ‘टैटू वाला मेघनाथ. सर्पों में खेलता हुआ रावण. भले ही आज हंसी आ रही है, लेकिन याद रखियेगा OTT पर सालों साल डॉक्यूमेंटेड रहेगी यह फिल्म और आने वाली पीढ़ियां देखकर अपने इतिहास पर ही मखौल करेंगी. वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री हमारी संस्कृति और हमारे सनातन धर्म का मजाक बना रही है. वहीं, एक और यूजर ने कहा, ‘इस फिल्म में रामायण को गलत तरीके से पेश किया गया है. सभी लोग मिलकर इस फिल्म का बहिष्कार करें.’

(फोटो साभार: Twitter)

इतने करोड़ के बजट में बनी है प्रभास की फिल्म आदिपुरुष
फिल्म आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है. वह इससे पहले अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का निर्देशन कर चुके हैं. इस मूवी में प्रभास ने भगवान राम और कृति सैनन ने माता सीता का रोल निभाया है. सैफ अली खान लंकापति बने हैं. वहीं, सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है. फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. अब देखना है कि इस विरोध के बावजूद प्रभास की फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है.

Tags: Adipurush, Bollywood, Entertainment news., Prabhas, Saif ali khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More