The Ashes VIDEO: लायन की टर्निंग बॉल, ना बैटर को दिखी और ना कीपर को, और उड़ा ले गई ब्रूक की बेल्स

नई दिल्ली. भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की हेकड़ी भी निकाल दी है. बैजबॉल का हौआ खड़ा करने वाले इंग्लैंड की द एशेज सीरीज के पहले ही टेस्ट में हालत पतली है. ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की आधी टीम महज 176 रन पर पैवेलियन लौटा दी. इंग्लैंड की हालत पतली करने में जहां ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की बेहतरीन भूमिका रही. वहीं इंग्लैंड के बैटर्स की बदकिस्मती भी मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल गई. जैसे कि हैरी ब्रूक के आउट होने का तरीका ही लीजिए. हैरी ब्रूक जिस तरीके से आउट हुए तो हर किसी की जुबान से बस एक ही शब्द निकला- अनलकी.

इंग्लैंड के युवा बैटर हैरी ब्रूक 32 रन बनाने के बाद नाथन लायन की गेंद पर बोल्ड हुए. ब्रूक ने ये 32 रन महज 37 गेंद पर बनाए और इससे यह समझा जा सकता है कि इंग्लैंड के इस बैटर ने बैजबॉल के अनुरूप ही रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 86.86.48 रहा.

हैरी ब्रूक ने 38वें ओवर की दूसरी गेंद को पैडअप किया. राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे नाथन लायन की यह गेंद लेग स्टंप से बाहर गिरी और लेगसाइड बाहर की ओर घूमी. हैरी ब्रूक ने इसे डिफेंड किया और बस यह सुनिश्वित करने की कोशिश की कि गेंद उनके बैट से ना लगे. ऐसा ही हुआ भी. गेंद बैट की बजाय उनके थाई पैड से लगी और ऊपर उछली.

Tags: Ashes, Nathan Lyon

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More