‘वो चाहते थे मैं उनके पैरों पर गिरी रहूं’, 7 साल तक लिव इन में रहीं एक्ट्रेस का जब झलका दर्द, बोली- ‘मैं प्यार करती थी, मगर…’

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार केवल अपनी अद्भुत फिल्मों के लिए ही जाने नहीं जाते हैं, बल्कि उन रिश्तों के लिए भी जाने जाते हैं, जिनसे वो अपने करियर के दौरान जुड़ते हैं. ऐसे ही बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना. ‘पहले सुपरस्टार’ और ‘असली सुपरस्टार’ कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने अपने जीवन को अपनी शर्तों के मुताबिक जिया. फिल्मों के साथ वह अपने लव अफेयर्स के लेकर सुर्खियों में रहे. उम्र में 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया को उन्होंने अपनी दुल्हनिया बनया, लेकिन उससे पहले अंजू महेंद्रू के साथ प्यार और 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्रेकअप ने उस वक्त हर तरफ हंगामा मचा दिया था.

हिंदी सिनेमा के उस दौर की कम चर्चित एक्ट्रेस, जो मॉडल और फैशन डिजाइनर रहीं. 70 के दशक में प्रिंट एडवरटाइजमेंट का जाना माना चेहरा. उन्होंने फिल्मों में बड़े रोल तो नहीं किए, लेकिन नाम खूब हुआ. फिल्मों से ज्यादा नाम उनका नाम राजेश खन्ना के साथ रिलेशनशिप के लेकर हुआ, क्योंकि ये वो दौर था, जब लड़किया उनपर फिदा होती थी और शादी के सपने देखती थी, लेकिन राजेश खन्ना ने अंजू महेंद्रू पर फिदा हो गए. 7 साल तक दोनों लिव इन रहे, लेकिन शादी से पहले ही बात गड़बड़ाने लगी और दोनों की राहें जुदा हो गईं. राजेश खन्ना से अलग होने के बाद जब झलका था एक्ट्रेस का दर्द तो उन्होंने क्या कह था आपको बताते हैं…

सीरियस रिलेशनशिप में थे राजेश-अंजू
ये वो दौर था जब राजेश खन्ना सुपरस्टार बन गए थे और अंजू महेंद्रू तब स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं. बात 1966 की है. दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. प्यार हुआ, दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे. उस दौर में शादी से पहले दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे. अंजू समर्पित गर्लफ्रेंड के रूप में राजेश खन्ना की हर बात मानतीं. वहीं, राजेश खन्ना भी उनपर अपनी कमाई लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते एक आलीशान बंगला तक उन्होंने अपने प्यार के खातिर खरीदा.

rajesh khanna, rajesh khanna News, rajesh khanna films, rajesh khanna hit Movies, rajesh khanna lovelife, rajesh khanna and Anju Mahendru relationship, Anju Mahendru Films, Anju Mahendru and rajesh khanna separation, when Rajesh and Anju remained in a live-in relationship for 7 long years, Why Anju Mahendru did not marry Rajesh Khanna, Rajesh Khanna And Anju Mahendru's Love Story, Rajesh Khanna And Anju Mahendru Didn't Speak To Each Other For 17 Years Post Break, When Anju Mahendru reveal her pain after breakup with Rajesh Khanna, Rajesh Khanna expected Anju Mahendru to fall at his feet like other girls, when Anju Mahendru reveal I loved him but could not flatter

1971 में काका ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया था.

क्यों खत्म हो गया था राजेश-अंजू का रिश्ता
राजेश खन्ना, अंजू के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे. काफी साल लिव इन में रहने के बाद 1971 में काका ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया. अंजू की मां भी बेटी पर लगातार दबाव बना रही थीं कि वह राजेश खन्ना से शादी कर लें लेकिन वो नहीं मानीं. क्योंकि इस रिश्ते में उन्हें सबकुछ ठीक नहीं लग रहा था. इस बीच अंजू का नाम वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ जुड़ने लगा तो वह गुस्से से तमतमा गए और 1972 में रिश्ता तोड़ लिया.

‘वो चाहते थे कि मैं हर वक्त उसके पैरों पर गिरी रहूं’
राजेश खन्ना के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद अंजू का दर्द एक इंटरव्यू के दौरान झलका. उन्होंने राजेश खन्ना को रूढ़िवादी सोच के व्यक्ति बताते हुए कहा था कि राजेश उन्हें काम करने नहीं देना चाहते थे. स्टारडस्ट से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था, ‘उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई, वो झल्ला गए थे. वे बहुत ज्यादा मूडी किस्म के आदमी थे. वो चाहते थे कि मैं हर वक्त उसके पैरों पर गिरी रहूं, जैसे उसके चमचे गिरे रहते थे. मैं उससे प्यार करती थी, मगर चापलूसी नहीं कर सकती थी’.

rajesh khanna, rajesh khanna News, rajesh khanna films, rajesh khanna hit Movies, rajesh khanna lovelife, rajesh khanna and Anju Mahendru relationship, Anju Mahendru Films, Anju Mahendru and rajesh khanna separation, when Rajesh and Anju remained in a live-in relationship for 7 long years, Why Anju Mahendru did not marry Rajesh Khanna, Rajesh Khanna And Anju Mahendru's Love Story, Rajesh Khanna And Anju Mahendru Didn't Speak To Each Other For 17 Years Post Break, When Anju Mahendru reveal her pain after breakup with Rajesh Khanna, Rajesh Khanna expected Anju Mahendru to fall at his feet like other girls, when Anju Mahendru reveal I loved him but could not flatter

अंजू को कई मौकों पर राजेश खन्ना के परिवार के साथ देखा जा चुका है.

जलाने के लिए घर के सामने से निकाली थी बारात!
ब्रेकअप के बाद राजेश ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली. जब राजेश खन्ना की बारात बांद्रा से जुहू जा रही थी तो उन्होंने उसका रास्ता जानबूझ कर बदला ताकि अंजू महेंद्रू को इस बात का अहसास हो.

ब्रेकअप के बाद 17 सालों तक नहीं की बात
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के ब्रेकअप के बाद लगभग 17 साल तक दोनों की बातचीत नहीं हुई थीं. हालांकि, इसके बाद उनकी कुछ मौकों पर बातचीत शुरू हुई थी. साल 2012 में राजेश खन्ना की मौत के वक्त अंजू उनके अंतिम संस्कार में पहुंची थीं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More