उन्नाव के इस बुजुर्ग ने जिंदा रहते ही कर डाली अपनी तेरहवीं और पिंडदान! वजह कर देगी आपको हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गुप्ता/उन्नाव : यूपी के उन्नाव से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आई है. उन्नाव के केवाना गांव के रहने वाले एक वृद्ध का उसके बच्चों व पत्नी से ऐसा विवाद हुआ कि उसने जिंदा रहते ही मृत्यु के बाद होने वाले सभी संस्कार खुद कर डाले है, साथ ही उसने अपनी समाधि के लिए पक्का चबूतरा भी बनवा दिया है. कल गुरुवार को तेरहवीं संस्कार कर पिंडदान भी कर डाला. बुजुर्ग की यह हरकत गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है और जो भी इस खबर से वाकिफ हो रहा वो हैरान है.

दरअसल, उन्नाव के नवाबगंज विकास खंड के केवाना गांव निवासी जटाशंकर की पत्नी मुन्नीदेवी के अलावा परिवार में 5 बेटे व 2 बेटियां हैं. जिसमें अभी किसी की शादी नहीं हुई है. पड़ोसियों के मुताबिक जटाशंकर का पत्नी व बच्चों से अक्सर विवाद होता रहता है, जिसके चलते वह अपने खेतों में रहने लगा औऱ परिवार से दूर चला गया. बच्चे व पत्नी कभी-कभी मिलने चले जाते थे.

आचार्यों की मौजूदगी में पिंडदान
बताया जाता है कि करीब दो साल पहले जटाशंकर ने खेत में ही एक पक्का चबूतरा बनाया था और लोगों से कहा कि जब मैं मरूं तो यहीं पर दफना देना लेकिन, लोग उसे मजाक समझते रहे. पत्नी से एक बार फिर अनबन होने पर जटाशंकर ने 3 दिन पहले (अपना) दसवां संस्कार कर्मकांड के साथ किया. वहीं कल गुरुवार को जटाशंकर ने पत्नी, बच्चों व परिवार के सदस्यों और आचार्यों की मौजूदगी में पिंडदान व अन्य संस्कार करने के साथ ही ( खुद) की तेरहवीं भी कर डाली है.

जटाशंकर ने बाकायदा भोज भी कराया है. जिंदा होकर भी खुद की तेरहवीं करने वाले जटाशंकर का कहना है कि वह जिन्दा रहते अपने सभी क्रिया कर्म करना चाहता है, क्योंकि उसके मरने के बाद पता नहीं कौन करेगा या नहीं. वहीं जटाशंकर के इस कदम से गांव में ही नहीं पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है.

Tags: Local18, OMG, Unnao News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें