‘लोगों को भाजपा से बहुत उम्मीदें, लेकिन हमें…’, विपक्षी एकता पर शरद पवार का बड़ा बयान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. एनसीपी के नेता शरद पवार ने बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होने को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को ज्यादातर राज्यों में खारिज कर दिया गया है. इसके बाद बीजेपी ने सत्ता पाने के लिए चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों की आगे की रणनीति को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में बैठक बुलाई है. वह केंद्र में मोदी सरकार का विकल्प बनने के लिए साझा कार्यक्रम पर सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का वो प्रयास करेंगे.

एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि यदि राज्यों में लोग बीजेपी को नहीं पसंद कर रहे हैं तो राष्ट्रीय स्तर पर ये नहीं बदलने वाला है. गैर-विपक्षी दलों को साझा कार्यक्रम की बारे में सोचने की जरूरत है. पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने कहा कि बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे किए. इस कारण लोगों की उम्मीदें बढ़ गई, लेकिन किया कुछ नहीं है. ऐसे में हमें लोगों को एक विकल्प देना होगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि समय से पहले चुनाव हो जाए.

मीटिंग में कौन-कौन से नेता आ रहे हैं?
विपक्षी दलों की बैठक को लेकर इन दिनों बिहार का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. एक बार फिर बिहार केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ बड़ी रणनीति का मैदान बनने जा रहा है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हाल ही में बताया था कि मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने आने को कहा है.

जनसंख्या नियंत्रण पर शरद पवार ने क्या कहा
जनसंख्या नियंत्रण के संदर्भ में कानून के बारे में अलग-अलग राय हो सकती है. यह देखा जाना चाहिए कि कानून समाज, धर्म, जाति को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है या उसे निशाना बनाया जा रहा है.

Tags: Mumbai News, Nitish kumar, Sharad pawar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें